बांटिये कैटरीना कैफ की जब तक है जान से जुड़ी यादें
जब तक है जान से यश राज की हिरोइनों की लिस्ट में सबसे आखिर में अपना नाम शामिल करने वाली सेक्सी एक्ट्रेस कैटरीना कैफ हाल ही में कोलकाता शहर में अपनी फिल्म जब तक है जान का प्रमोशन करने पहुंची। इस इवेंट के दौरान कैटरीना ने फिल्म से जुड़ी अपनी कई यादें बांटीं। कैटरीना ने कहा कि यश जी के साथ वो काफी समय से काम करना चाहती थीं लेकिन उन्हें कभी मौका नहीं मिला। आखिरकार जाते जाते यश जी ने उन्हें ये मौका दे ही दिया।
कैटरीना ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि जब उन्होंने प्रीटी जिंटा और शाहरुख खान की वीर जारा फिल्म देखी थी तभी से वो यश जी की फैन हो गयी थीं और चाहती थीं कि ऐसी रोमांटिक फिल्म करने का मौका उन्हें भी मिले। कैटरीना ने कहा कि वीर जारा का वो सीन जिसमें शाहरुख खान बड़े ही रोमांटकि अंदाज में प्रीती जिंटा को अपनी बाहों में उठाते हैं उसे देखकर कैटरीना के रोंगटे खड़े हो गये थे और वो चाहती थीं कि कभी वो भी इस तरह का किरदार निभायें।
जब तक है जान के रिलीज होने ने पहले से शाहरुख खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी हिट होने लगी है। यश चोपड़ा की ये आखिरी रोमांटिक जोड़ी है। शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के बीच जैसा की कैट चाहती थीं काफी रोमांटिक सीन फिल्माए गये हैं। साथ ही दोनों के इंटिमेट सीन्स देख तो हर कोई हैरान है। कैट और शाहरुख की जोड़ी की पॉपुलैरिटी को देख हर किसी को इस बात का यकीन हो चुका है कि ये फिल्म तो हिट होनी है। कैटरीना ने ये भी बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान वो काफी नर्वस थीं लेकिन शाहरुख ने उन्हें काफी कंफरटेबल फील कराया।
आइये शेयर करते हैं कैटरीना कैफ की जब तक है जान से जुड़ी यादों को तस्वीरों में।


Click it and Unblock the Notifications