रितिक संग डांस करना मेरे लिए आसान नहीं था: कैटरीना
इन दिनों एक बार फिर से रितिक रोशन के रोमांटिक अंदाज और डांसिग स्टाइल की बातें हो रही हैं, वजह है उनकी आने वाली फिल्म 'बैंग बैंग'। एक्शन-रोमांस का किरदार प्ले करने वाले रितिक रोशन इस फिल्म में आपको पॉप स्टार माइकल जैक्सन को श्रद्दांजलि देते दिखायी देंगे।
कैट को रितिक संग डांस करने पर छूटे पसीने
लेकिन रितिक को डासिंग में बराबरी का साथ फिल्म की हिरोईन कैटरीना ने भी दिया है जिनका कहना है कि वाकई में रितिक संग काम डांस करना बेहद चैलेंजिग था मेरे लिए। वह कमाल के डांसर हैं और उनकी फैलेक्सेबिलटी जबरदस्त है, उनके जैसा डांसर मैंने पहले कहीं नहीं देखा, ही इज अमेजिंग।
'बैंग बैंग' के टाइटल ट्रैक पर रितिक-कैटरीना ने लगाया रोमांस का तड़का
मालूम हो कि सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'बैंग बैंग' में एक्शन और रोमांस का जबरद्स्त तड़का लगा है। फिल्म के गाने लोगों को पागल बना रहे हैं, फिल्म के टाइटल ट्रैक में रितिक-कैटरीना की हॉट कमेस्ट्री देखते ही बनती है। तो वहीं फिल्म में रितिक ने ऐसे एक्शन सीन किये हैं जो कि आज तक किसी हॉलीवुड फिल्म में भी नहीं हुए हैं।
फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में आपको कैटरीना कैफ भी स्टंट करते, बाइक चलाते और ढिशूम ढिशूम करते दिखायी देंगी। फिल्म हॉलीवुड क सुपरहिट फिल्म नाइट एंड डे की रीमेक है। फिल्म के गानों ने धूम मचा दी है, देखते हैं फिल्म पर्दे पर क्या कमाल करती है।
आईये डालते हैं फिल्म 'बैंग बैंग' की तस्वीरों पर एक नजर...


Click it and Unblock the Notifications











