Phone Bhoot Trailer: भूतनी कैटरीना कैफ के साथ ईशान और सिद्धार्थ पकड़ेंगे भूत, ट्रेलर देख हो जाएंगे लोटपोट

phone bhoot trailer release कैटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर की अपकमिंग फिल्म 'फोन भूत' का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

कैटरीना कैफ , ईशान खट्टर और स‍िद्धांथ चतुर्वेदी की चर्चित फिल्म 'फोन भूत' का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। इस हॉरर फिल्म में कॉमेडी का तड़का भी लगाया गया है। इस फिल्म का ट्रेलर काफी मजेदार है। जिसमें कैटरीना कैफ एक भूत के किरदार में नजर आएंगी। एक्ट्रेस पहली बार एक भूत के किरदार में नजर आएंगी। ऐसे में दावे के साथ कह सकते हैं कि फिल्म का ट्रेलर फैंस को काफी पसंद आने वाला है।

phone bhoot

कैटरीना कैफ बनेंगी भूत
फिल्म फोन भूत पिछले काफी समय में चर्चा में थी। इस फिल्म में कैटरीना कैफ को पहली बार सबसे सुंदर भूत के रूप में देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं। फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान को भूत शिकारी की भूमिका निभाते हुए देखा जा सकता है। जबकि वे दुनिया की सबसे खूबसूरत भूत कैटरीना कैफ से मिलते हैं और वे पूरी तरह से एक व्यवसाय के साथ एक मजेदार और भयानक यात्रा पर जाते हैं।

फिल्म में होगी जैकी श्रॉफ की एंट्री
आपको बता दें कि फोन भूत का ट्रेलर में इतना मजेदार है कि जहां एक तरफ ट्रेलर में कैटरीना को खुद का मजाक उड़ाते हुए नजर आएंगी। इसी के साथ जैकी श्रॉफ की एंट्री होती है। जैकी दादा फिल्म में आत्माराम नाम एक तांत्रिक विलेन बने हैं। जो आत्माओं को कैद करता है। इसके बाद फिल्म में भूतों के फनी सीन्स देखने को मिलेंगे।

इस दिन रिलीज होगी फोन भूत
गुरमीत सिंह द्वारा निर्देशित और रवि शंकरन और जसविंदर सिंह बाथ द्वारा लिखित, फोन भूत एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है। जिसके प्रमुख रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर हैं। यह फिल्म 4 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिलहाल फैंस को फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। यहां देखें मजेदार ट्रेलर


More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X