इन दिनों कैटरीना कर रही जी तोड़ मेहनत..जानिए क्यों

कैटरीना कैफ इन दिनों काफी व्यस्त रहती हैं और लगातार काम कर रही हैं।

By Shweta

कैटरीना कैफ इन दिनों काफी व्यस्त चल रही हैं।जाहिर है वो एक साथ तीनों खान की फिल्में कर रही हैं और 14 जुलाई को उनकी रणबीर कपूर के साथ जग्गा जासूस भी आने वाली है जिसके प्रमोशन में वो दिन रात लगी हुई हैं।कैटरीना कैफ इंडस्ट्री की सबसे मेहनती एक्ट्रेस में मानी जाती हैं।

यही वजह है कि वो एक दशक से बॉलीवुड में टॉप पर बनी हुई हैं। जो भी एक्टर या डायरेक्टर उनके साथ एक बार काम कर ले वो उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाता खासकर उनकी एकाग्रता और अनुशासन की।

katrina-kaif-is-working-around-the-clock-these-days-know-why

उनके फैन्स के लिए खुशखबरी ये है कि कैटरीना कैफ इस साल आईफा अवार्ड्स में भी परफॉर्म करेंगी। आपको जानकर हैरानी होगी कि कैटरीना कैफ इन दिनों सुबह आईफा के परफॉर्मेंस के लिए प्रैक्टिस करती हैं तो साथ ही वो जग्गा जासूस की भी डबिंग कर रही हैं।

इसके अलावा वो दिन भर प्रमोशन में व्यस्त रहती हैं ताकि डेडलाइन को पूरा कर सकें। आपको बता दें कि कैटरीना कैफ जग्गा जासूस के अलावा सलमान खान के साथ टाइगर जिंदा है, शाहरुख खान के साथ आनंद एल राय की फिल्म तो आमिर खान और अमिताभ बच्चन के साथ ठग्स ऑफ हिंदोस्तां कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X