फेसबुक पर अपने ही फॉलोअर्स से परेशान हुईं कैटरीना कैफ!
कैटरीना कैफ फेसबुक पर अपने फॉलोअर्स के मैसेज से परेशान हो गईं। हाल ही में हुई थीं सोशल मीडिया पर एक्टिव।
कैटरीना कैफ को अभी सोशल मीडिया पर आए हुई कुछ ही महीने ही हुए थे कि वो इससे तंग आ गई हैं। कैटरीना के फैंस उनकी व्यक्तिगत जिंदगी के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। अब खबर है कि कैटरीना कैफ फेसबुक पर अपने फॉलोअर्स के पर्सनल मैसेज से काफी परेशान हैं।

हाल ही में कैटरीना ने एक बाइक वाली अपनी तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा था कि "How I used to love riding .... I've not been on a bike in ages (sic)."
बस इसी के बाद से कैटरीना के पास और भी ज्यादा मैसेज आने शुरू हो गए। कैटरीना से मैसेज में पूछा गया कि क्या वो अपनी आने वाली फिल्म 'टाइगर जिंदा है' में सलमान खान के साथ बाइक स्टंट करने वाली हैं।
इस दीवाली इनके लिए काफी परेशान हैं अनुष्का शर्मा..जानिए क्यों
ऐसे ही इतने सारे मैसेज आए कि कैटरीना इससे परेशान ही हो गईं। यही नहीं कैटरीना ने ये भी बताया कि सलमान खान के पास भी ऐसे मैसेज आने शुरू हो गए कि क्या बाइक राइडिंग कैटरीना की नई हॉबी है। खैर, कैटरीना ये तो सब आपके आपके फैन ही हैं। आपके बारे में इतना तो जानना चाहेंगे ही।


Click it and Unblock the Notifications











