कैटरीना कैफ की ताज़ा तस्वीर देखकर आप सब कुछ भूल जाएंगे, अदाएं ही ऐसी हैं!
कैटरीना कैफ ने कल ही अपना 36वां जन्मदिन मनाया है और इस जन्मदिन को मनाने के लिए कैटरीना कैफ एक छोटी सी छुट्टी पर मेक्सिको गई हैं। इस दौरान कैटरीना हर दिन एक नई तस्वीर के साथ फैन्स को घायल कर रही हैं। अब ताज़ा कैटरीना ने रात में अलाव वगैरह के पास पूरा माहौल बनाकर एक शानदार सी तस्वीर पोस्ट कर दी है और फैन्स बस वापस कैटरीना को निहारने बैठ गए हैं।
कैटरीना कैफ आजकल, रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी के लिए अक्षय कुमार के साथ शूटिंग कर रही है। फिल्म की शूटिंग के बीच से छुट्टी लेकर कैटरीना अपना बर्थडे मनाने गई हैं और ज़ाहिर सी बात है कि इसका पूरा फायदा कैटरीना उठा रही हैं जिसका सुबूत है उनका इंस्टाग्राम अकाउंट।

इससे पहले भी छुट्टी पर पहुंचते ही कैटरीना कैफ ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी। जिसके बाद उन्होंने एक और बेहद प्यारी सी सफेद लिबास में अपनी तस्वीर शेयर की और बॉलीवुड उनकी तारीफें करते नहीं थक रहा था।
हालांकि अर्जुन कपूर ने कैटरीना को यूं तस्वीरों पर तस्वीरें डालते देखा तो साफ बोला कि ऐसा लग रहा है कि तुम वहां कोई फोटोशूट कराने गई है। गौरतलब है कि अर्जुन और कैटरीना काफी करीब हैं और कैटरीना अर्जुन को राखी बांधती हैं।
वैसे अब जब कैटरीना की बात हो और एक ही तस्वीर में हो तो ऐसा कैसे हो सकता है। बीच और पानी कैटरीना को कितना पसंद है, आगे की तस्वीरों में आप खुद ही देख लीजिए -


Click it and Unblock the Notifications
