..................... Katrina Kaif is pregnant speculate fans in this video | कैटरीना कैफ हैं प्रेगनेंट, फैन्स ने वीडियो देख किया एलान - Hindi Filmibeat

प्रेगनेंट हैं कैटरीना कैफ, वीडियो देख सोशल मीडिया ने किया एलान, फैन्स ने पूछा - ढीला कुर्ता नहीं पहन सकतीं?

कैटरीना कैफ प्रेगनेंट हैं! सोशल मीडिया पर फैन्स ने कैटरीना कैफ का नया वीडियो देख ये एलान कर दिया है। कैटरीना कैफ, एयरपोर्ट पर दिखाई दीं और उन्होंने एक गुलाबी रंग का कॉटन सूट पहन रखा है। उनका ये अवतार देखकर कुछ फैन्स ने उन्हें प्रेगनेंट होने पर बधाई तक दे डाली है।

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर ये रिवाज़ काफी पुराना है कि ढीले ढाले कपड़े में अगर कोई अभिनेत्री दिखी तो तुरंत उनके प्रेगनेंट होने के कयास लगाए जाना तय बात है।

katrina-kaif-is-pregnant-speculate-fans-in-this-video-other-fans-ask-dheela-kurta-nahi-pehen-sakti

कैटरीना कैफ और विकी कौशल, 9 दिसंबर 2021 को शादी के बंधन में बंध गए थे। शादी के लगभग तीन महीने बाद विकी कौशल और कैटरीना कैफ ने अपनी शादी कोर्ट में रजिस्टर करवाई। वहीं उनकी शादी से अक्सर ही अनदेखी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं।

साथ में बिताई छुट्टियां

साथ में बिताई छुट्टियां

कैटरीना कैफ और विकी कौशल, हाल ही में मालदीव्स में साथ में छुट्टियां मनाने गए। यहां से कैटरीना कैफ ने लगातार अपनी और विकी कौशल की कई तस्वीरें शेयर कीं। इस छुट्टी को उनके हनीमून का नाम दिया गया क्योंकि कैटरीना कैफ और विकी कौशल शादी के बाद से अभी तक साथ में घूमने नहीं गए थे। बात रही प्रेगनेंसी की अफवाहों की तो प्रेगनेंसी से पहले भी कैटरीना और विकी को लेकर कई अफवाहें आम थीं।

शादी के पहले सगाई की अफवाह

शादी के पहले सगाई की अफवाह

शादी के पहले, विकी कौशल और कैटरीना कैफ की सगाई की खबरें वायरल हुई थीं। ये सगाई दिवाली के दिन, मिनी माथुर के घर पर ही हुई थी। क्योंकि मिनी माथुर के पति कबीर खान, कैटरीना कैफ को अपनी बहन मानते हैं। कबीर खान की तीन फिल्मों में कैटरीना कैफ ने काम किया है - न्यूयॉर्क, फैंटम और एक था टाईगर।

अफवाहें ही अफवाहें

अफवाहें ही अफवाहें

कुछ अफवाहें कहती हैं कि शादी से पहले विकी कौशल अपने वज़न का काफी ख्याल रखा। अफवाह ये भी है कि इस शादी के बाद कैटरीना कैफ अपना सरनेम बदल लेंगी और टाईगर 3 में उनका नया नाम पोस्टर पर होगा। जितनी बड़ी और भव्य ये शादी हुई है, उतना ही भव्य तरीके से इस शादी पर खर्च भी किया गया।

साथ में फिल्म की तैयारी?

साथ में फिल्म की तैयारी?

एक अनोखी अफवाह ये है कि विकी कौशल और कैटरीना कैफ, पति पत्नी बनने के बाद कपल के तौर पर अपनी पहली फिल्म साथ में साईन करने जा रहे हैं। इस फिल्म को प्रोड्यूस करने वाले हैं दोनों के एक बेहद करीबी और खास दोस्त। गौरतलब है कि जब से विकी और कैटरीना के साथ में होने की खबर है तब से ही दोनों को साथ में स्क्रीन पर लाने की कोशिश की जा रही है लेकिन दोनों ही सही मौके का इंतज़ार कर रहे थे।

फटाफट बन गईं पंजाबी बहू

फटाफट बन गईं पंजाबी बहू

कैटरीना कैफ और विकी कौशल, 9 दिसंबर को जोधपुर के एक रिसॉर्ट में शादी के बंधन में बंध गए। लेकिन जब तक दोनों ने सात फेरे नहीं लिए, तब तक इस शादी से जुड़ी ढेर सारी अफवाहों ने फैन्स को इंटरटेन किया था। इनमें से एक खबर ये भी थी कि ससुराल वालों को खुश करने के लिए कैटरीना कैफ फटाफट पंजाबी सीख रही हैं।

यूं हुई थी शुरूआत

यूं हुई थी शुरूआत

विकी कौशल और कैटरीना कैफ की प्रेम कहानी की शुरूआत करण जौहर के ही कॉफी काउच से हुई थी जब कैटरीना कैफ ने करण के एक सवाल पर जवाब देते हुए कहा था कि उन्हें लगता है कि उनकी जोड़ी आजकल के एक्टर्स में विकी कौशल के साथ बेस्ट लगेगी। इसके बाद जब करण के काउच पर विकी कौशल पहुंचे और करण ने उन्हें ये बात बताई तो विकी कौशल खुशी से उछल पड़े थे।

फैन्स ने दिया साथ

फैन्स ने दिया साथ

अब कैटरीना कैफ का नया वीडियो देख कर कुछ लोग उन्हें प्रेगनेंट होने की बधाई दे रहे हैं। लेकिन कैटरीना कैफ की आर्मी उनके साथ आकर खड़ी हो गई और कैटरीना कैफ को defend करते हुए पूछा कि क्या अब एक इंसान, प्रेगनेंसी के बिना ढीले कपड़े नहीं पहन सकता है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X