#OnPoint: सलमान की फिल्म गई तो अब सुपरस्टार लगने लगे शाहरूख

कैटरीना कैफ कुछ भी बोलें पर उनकी बातों का मतलब हमेशा ही गलत निकल जाता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। कैटरीना ने दो बयान दिए - पहला कि किसी ने उनसे एक था टाइगर सीक्वल की बात नहीं है। मतलब कि फिलहाल तो वो फिल्म में नहीं है।

इसके बाद उन्होंने कहा कि शाहरूख खान बॉलीवुड के LEGEND हैं। उनके साथ काम करना किसी के लिए भी लकी होगा। वैसे जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि कैटरीना काफी समय से एक बड़ी फिल्म लेना चाह रही हैं पर कोई उन्हें साइन नहीं कर रहा।

katrina kaif salman khan

बहरहाल, कुछ दिनों पहले शाहरूख खान के साथ उनकी रात 10:30 से सुबह 4 बजे तक की मुलाकात सबको याद है। इस मुलाकात के बाद शाहरूख ने उन्हें शायद एक फिल्म का वादा दिया। हालांकि अभी तक कैट का कोई प्रोजेक्ट फाइनल नहीं हुआ है।
[OOoo: कैटरीना की फिल्म में पॉर्न किरदार 'सविता भाभी' पर बवाल!]
हालांकि पिछले कुछ महीनों में उनका नाम कई प्रोजेक्ट से जुड़ा। जानिए वो फिल्में जिनसे केवल कैटरीना का नाम जुड़ा पर कुछ फाइनल नहीं हुआ -

ट्यूबलाइट
कबीर खान के नए प्रोजेक्ट का नाम है ट्यूबलाइट। और सलमान खान और कबीर खान ने डिसाइड किया था कि इस वक्त जब कैटरीना कैफ को दोस्तों की सबसे ज़्यादा ज़रूरत है, तो उन्हें अकेला नहीं छोड़ा जा सकता। बस तब से अटकलें थीं कि कैटरीना फिल्म में फाइनल होंगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

क्षणम रीमेक
सलमान खान और कैटरीना कैफ साउथ सुपरहिट रीमेक क्षणम में साथ नज़र आएंगे और इस फिल्म में वो दोनों एक्स लवर्स बने हैं। लेकिन अभी ये महज़ अफवाहें हैं।
[''इनका नाम कैटरीना कैफ है और यही आपकी मस्तानी हैं'' - सलमान खान]

दोस्ताना 2
दोस्ताना 2 काफी दिनों से बंद पड़ी है। लेकिन अब सलमान खान और करण जौहर मिलकर शायद तरूण मनसुखानी की ये फिल्म प्रोड्यूस करने वाले हैं। खबरें ये भी थीं कि फिल्म में फवाद खान होंगे।

कबीर खान फिल्म
कबीर खान की एक और फिल्म के लिए कैटरीना का नाम जुड़ रहा था और कैट ने भी फिल्म के बारे में हिंट दिया था। फिल्म में कैट के साथ ऋतिक रोशन के होने की खबर है।

राजनीति 2
हालांकि खबरें थीं कि फिल्म में कैटरीना होंगी पर प्रकाश झा ने हाल ही में यह बयान दिया है कि वो नहीं जानते कि फिल्म में कैटरीना होंगी या नहीं।

सन्स ऑफ सरदार 2
सन ऑफ सरदार सीक्वल के लिए कैटरीना कैफ के नाम की ज़ोर शोर से चर्चा है। अब देखना है कि अजय देवगन के इस प्रोजेक्ट के लिए कैट फाइनल होती हैं या नहीं।

आंखे 2
आंखें के सीक्वल के लिए शाहिद कपूर से लेकर कैटरीना कैफ को फाइनल किये जाने तक की खबरें आईं लेकिन फिल्म की कास्ट की आधिकारिक घोषणा भी हो गई।

वेलकम 3
अक्षय कुमार की इस ब्लॉकबस्टर में जॉन अब्राहम और कैटरीना कैफ भी नज़र आ सकते हैं। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X