#Bedhadak: कैटरीना कैफ आखिर चाहती क्या हैं...देखिए तस्वीरें!
कैटरीना कैफ बेधड़क हो चुकी हैं कम से कम सोशल मीडिया पर आने के बाद तो ज़रूर। एक तो वो बिंदास लोगों से बात कर रही हैं और जवाब दे रही हैं। और दूसरा है उनका फोटो सेशन जो खत्म ही नहीं हो रहा है।
[...कैटरीना कैफ की ये तस्वीरें देख तो लीजिए पर कुछ हुआ तो हमारी गलती नहीं!]
जी हां, कैटरीना कैफ जब से फेसबुक पर आई हैं, उन्हें फोटो डालने का चस्का लग चुका है जो खत्म ही नहीं हो रहा है। और उनकी ताज़ा तस्वीर तो कमाल ही कर रही है।

कैटरीना ने अपनी एक तस्वीर डाली तो डाली, ये तस्वीर बिना मेकअप के थी और कैटरीना ने अपने freckles (छोटे दाग) की तरफ भी लोगों का ध्यान खींचा। उन्होंने खुद बताया कि इन्हें भी ध्यान से देखिए।
[शाहरूख के घर कैटरीना का #Discussion: रात 10:30 से सुबह 4 बजे तक!]
भई वाकई, सोशल मीडिया पर आते ही कैटरीना कैफ बेधड़क तो हो चुकी हैं। कैटरीना कैफ ने 16 जुलाई को अपना 33वां जन्मदिन मनाया है लेकिन उनकी तस्वीरें देख कर आप हैरान रह जाएंगे। ऐसा लग रहा है कि कैटरीना कैफ उल्टा बड़ी हो रही है। क्योंकि वो अपनी उम्र से करीब 10 साल छोटी लग रही हैं।
अब ये चमत्कार कैसे हुआ है पता नहीं, लेकिन कैटरीना कैफ ने कुछ तो ऐसा किया है कि वो वाकई काफी छोटी लग रही हैं। और शायद यही कारण है कि पहली बार कैटरीना कैफ की बर्थडे की तस्वीरें किलो के भाव में इंटरनेट पर वायरल हो चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications


