ना कैटरीना ना सोनम कौन करेगा शाहरुख संग रईस, दीपिका!

शाहरुख खान और फरहान अख्तर की फिल्म रईस में जिसका निर्माण फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी कर रहे हैं में लीड रोल के लिए सोनम कपूर के बाद अब कैटरीना कैफ का नाम आ रहा है। लेकिन कैटरीना कैफ का भी कहना है कि वो इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। इससे पहले सोनम कपूर ने भी इश खबर से इंकार किया कि वो शाहरुख खान के साथ रईस फिल्म कर रही हैं सोनम कपूर का कहना था कि अगर वो कोई फिल्म साइन करेंगी तो खुद मीडिया को बता देंगी लेकिन इस तरह की खबरों का कोई मतलब ही नहीं है। इसके बाद कैटरीना कैफ का नाम काफी जोरो शोरों से सामने आया। कहा गया कि कैटरीना कैफ और शाहरुख खान की जोड़ी जब तक है जान में हिट होने के बाद अब एक बार फिर से रईस फिल्म में नज़र आएगी।

कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर की शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं नीतू सिंह!

लेकिन कैटरीना कैफ ने भी इस खबर को झूठ साबित कर दिया है। कैटरीना कैफ ने बताया कि वो इस वक्त सिर्फ बैंग बैंग, फैंटम और जग्गा जासूस पर काम कर रही हैं इसके अलावा उनके पास दो और फिल्में भी हैं लेकिन उनके बारे में वो अभी बात नहीं कर सकती हैं। कैटरीना कैफ ने बताया कि रईस फिल्म के बारे में तो उन्हें ऑफर तक नहीं आया तो आखिर ये खबरें आ कहां से रही हैं। कैटरीना कैफ के इस फिल्म से किनारे होने के बाद अब शाहरुख खान के साथ लीड रोल में आने वाली एक्ट्रेसेस में एक दीपिका का नाम टॉप पर है। इस साल शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की हैप्पी न्यू ईयर रिलीज होने वाली है। उसके अलावा दीपिका के पास फिल्हाल कोई और फिल्म नही है। हो सकता है कि दीपिका को रईस के लिए ऑफर किया जाए।

दीपिका और शाहरुख खान की जोड़ी तो वैसे भी काफी हिट रही है। पिछले साल आई चेन्नई एक्सप्रेस के बाद इस साल हैप्पी न्यू ईयर का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। रईस में शाहरुख खान और फरहान अख्तर के किरादर भी काफी अलग और बहुत बेहतरीन हैं। खबरों के अनुसार फिल्म में शाहरुख खान ने शराब के तस्कर का किरदार निभाया है और फरहान अख्तर ने पुलिस इंसपेक्टर का किरदार निभाया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X