JHATKA: ऋतिक के साथ फिल्म - कैट ने कहा YES...डायरेक्टर ने कहा - NO!
[बॉलीवुड समाचार] कैटरीना कैफ के साथ आजकल वाकई कुछ अजीबोगरीब चीज़ें हो रही हैं। हाल ही में उनकी फिल्म फितूर का प्रमोशन शुरू हुआ है और फिल्म का प्रमोशन शुरू होते ही कैट के बारे में खबरों से हर चैनल, मीडिया, वेबसाईट भर गई। इनमें से ज़्यादातर अफवाहें ही साबित हो रही हैं।
[तगड़ा Rumor: सुलतान के सेट पर कैट...मनाती रहीं...मनाती रहीं!]
अब ताज़ा है कैटरीना कैफ की कबीर खान के साथ अगली फिल्म जिसे साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। खबरें थीं कि कैट ये फिल्म कर रही हैं। उन्होंने एक प्रमोशन के दौरान हिंट भी दिया। वैसे भी कबीर खान के साथ वो न्यू यॉर्क, एक था टाइगर और फैंटम दे चुकी हैं।
[PERFECT: कैटरीना 'कपूर' की पहली तस्वीर.]
लेकिन हाल ही में कबीर खान ने साफ कर दिया कि उनकी ऋतिक रोशन स्टारर इस फिल्म के लिए उन्होंने कैटरीना कैफ को अप्रोच किया ही नहीं। कबीर खान का कहना था कि वो अभी किसी फिल्म पर काम ही नहीं कर रहे तो कैटरीना फाइनल कैसे हो सकती हैं। केवल ऋतिक रोशन से बात चल रही है।
वैसे ऋतिक रोशन का भी भरोसा फिलहाल नहीं किया जा सकता क्योंकि वो प्रोजेक्ट साइन कर रहे हैं और फिर छोड़ रहे हैं -


Click it and Unblock the Notifications


