कैट ही बनेंगी 'धूम 3' में आमिर की माशूका

कैटरीना की फिल्म मेरे ब्रदर की दुल्हन में उनके किरदार को काफी सराहा गया। वह अभी यशराज बैनर की पहली पसंद बनी हुई हैं वह इसी बैनर के तले सलमान खान के साथ एक था टाइगर की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा वो शाहरूख के साथ भी इसी बैनर की एक और फिल्म में नज़र आएंगी।
इस फिल्म के निर्देशक को धूम के लिए किसी ऐसे चेहरे की तलाश थी जो पर्दे पर धूम मचा दे। कैट ने अभी बॉलीवुड में काफी धूम मचा रखी है इसलिए उन्होंने फाइनली कैट को सिलेक्ट कर लिया। ऐसा पहली बार होगा जब पर्दे पर आमिर और कैटरीना पहली बार एक साथ नजर आएंगे।
इस फिल्म अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा आमिर खान से लडे़गे। हो सकता है इस फिल्म की शूटिंग साल के अंत तक शुरू हो जाए।


Click it and Unblock the Notifications











