लंदन के मेयर ने इस सुपरस्टार की तारीफ में पढ़े कसीदे..बताया ब्रिटिश बॉलीवुड सुपरस्टार
लंदन के मेयर सादिक खान इन दिनों भारत के तीन शहरों के दौरे में हैं और इस वजह से इन दिनों वो मुंबई में हैं और मुकेश अंबानी ने अपने घर एंटिलिया पर सादिक खान के लिए एक शानदार पार्टी रखी जिसमें कई बॉलीवुड स्टार्स ने शिरकत भी की।
सादिक खान सभी स्टार्स से मिलकर काफी खुश नजर आए लेकिन उन्होंने सबसे ज्यादा तारीफ कैटरीना के तारीफ में कसीदे पढ़े। जी हां कैटरीना कैफ के बारे में सादिक खान ने कहा कि "ब्रिटिश बॉलीवुड स्टार कैटरीना से मिलकर काफी अच्छा लगा। उनकी सफलता दोनों शहरों के बीच के कनेक्शन को बताती है।"

कैटरीना कैफ इस पार्टी में साड़ी में पहुंची थी और वो बेहद खूबसूरत लग रही थी। कैटरीना पर सबकी निगाहें जम गई थी। सादिक खान ने अपने इंस्टाग्राम पर भी स्टार्स के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं। वो मुंबई के अलावा दो और शहरों के दौरे पर जाएंगे।
फिलहाल अगर बात कैटरीना कैफ की करें तो उनकी अगली फिल्म टाइगर जिंदा है 22 दिसंबर को रिलीज होगी जिसमें वो सलमान के साथ स्क्रीन शेयर करते कई सालों के बाद नजर आएंगी। हाल में टाइगर जिंदा है का गाना 'दिल दिया गल्ला' भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications