..................... Katrina Kaif is Anushka Sharma's favourite co-star - Hindi Filmibeat

'पीके' गर्ल अनुष्का शर्मा की फेवरिट है ये एक्ट्रेस!

बॉलीवुड की दो एक्ट्रेस के बीच प्यार भरा रिश्ता कम ही देखने को मिलता है। लेकिन जमाना धीरे धीरे बदलता नजर आ रहा है। अब एक्ट्रेस कैट- फाइट्स के बचती नजर आती हैं। दीपिका पादुकोण हो या अनुष्का शर्मा, परिणीती चोपड़ा हो या कैटरीना कैफ, आजकल की एक्ट्रेस एक दूसरी की सफलता पर जलती नहीं, बल्कि बधाई देती हैं।

anushka sharma

ताजा उदाहरण है, पीके गर्ल अनुष्का शर्मा का। जी हां, कैटरीना कैफ के साथ 'जब तक है जान' फिल्म में काम कर चुकीं अनुष्का शर्मा का कहना है कि कैट उनकी पसंदीदा को-एक्ट्रेस हैं। साथ ही अनुष्का ने कहा कि, ‘अभिनेत्रियां होने के नाते हमें कैट-फाइट खत्म करने की जरूरत है। मैंने ‘क्वीन‘ देखने के बाद कंगना रणावत और ‘कॉकटेल‘ देखने के बाद दीपिका पादुकोण को फोन किया था। मैं उनकी फिल्में देखने के बाद बहुत ज्यादा उत्साहित थी। उन्होेने सच में काफी बेहतरीन काम किया था।'

अनुष्का बॉलीवुड में शतकों से चली आ रही कैट-फाइट की परंपरा को खत्म करना चाहती हैं। उन्होंने कहा, 'कैटरीना मेरी फेवरिट को-एक्ट्रेस हैं, क्योंकि मेरा उनके साथ बहुत प्यारा रिश्ता है। वह सच्ची इंसान हैं। साथ ही बहुत मेहनती हैं। मुझे 'जब तक है जान' में उनके साथ काम करके बहुत मजा आया। साथ ही मुझे मालूम है कि उन्हें भी मेरे लिए खुशी महसूस होती है।'

आपको बता दें, फिलहाल कैटरीना रणबीर कपूर के साथ जग्गा जासूस की शूटिंग में बिजी हैं। जबकि अनुष्का पीके की सफलता का लुफ्त उठा रही हैं। वैसे अनुष्का आपकी इन बातों को सुनकर हम उम्मीद करते हैं कि जल्द आप और कैट हमें फिर से एक ही फिल्म में देखने मिलें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X