प्रेरणा हैं कैटरीना : जैक्लीन
वर्ष 2009 में बॉलीवुड में पदार्पण करने वाली श्रीलंकाई सुंदरी जैक्लीन फर्नाडीज कहती हैं कि उन्हें ब्रिटिश मूल की अभिनेत्री कैटरीना कैफ से प्रेरणा मिलती है। जैक्लीन की तरह कैटरीना को भी बॉलीवुड में भाषा की वजह से दिक्कतें आई थीं लेकिन वह अपनी जगह बनाने में कामयाब रहीं।
जैक्लीन ने मंगलवार को यहां वूमेंस प्रेरणा अवार्ड्स 2013 में कहा, "मैं कैटरीना का जिक्र करना चाहूंगी क्योंकि वह ऐसी शख्स हैं, जिनसे मैं खुद को बहुत हद तक जोड़कर देख सकती हूं। वह भी बाहर से, लंदन ने आई हैं। उन्हें भी मेरे जैसी ही भाषाई दिक्कतें हुईं। वह भी इस उद्योग की नहीं थीं. इसलिए मैं उन्हें खुद से जोड़कर देख सकती हूं। उन्होंने जो सफलता हासिल की है, उसे देखकर मैं कह सकती हूं कि वह एक प्रेरणा हैं।"
कार्यक्रम में जैक्लीन ने 'रेस 2' के अपने गीत 'लत लग गयी' पर प्रस्तुति दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
