रेखा की सदाबहार खूबसूरती पर कैटरीना फिदा..

कैटरीना कैफ की खूबसूरती के लाखों दिवाने हैं, लेकिन आजकल कैटरीना किसी और की तारीफ में लगी हैं। जी हां, कैट अपनी को-स्टार रेखा की खूबसूरती पर फिदा हैं। रेखा और कैटरीना अभिषेक कपूर की फिल्म 'फितूर' में साथ नजर आने वाली हैं। कैट कहती हैं कि, वह रेखा की खूबसबरती और उनके जज्बे को देखकर हैरान हैं।

कैटरीना ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, हर बार जब मैं रेखा से मिलती हूं, मैं जिंदगी के प्रति उनके उत्साह, जज्बा और आकर्षक बस देखती रह जाती हूं। मुझे उम्मीद है कि फिल्म के शूटिंग के दौरान हम काफी बेहतरीन समय गुजारेंगे।

आपको बता दें, अभिषेक कपूर के निर्देशन में बन रही फिल्म 'फितूर' में आदित्य रॉय कपूर, कैटरीना कैफ और रेखा मुख्य किरदार निभा रहे हैं। कैट इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। और हाल ही में कश्मीर से इसकी शूटिंग पूरी करके मुंबई लौटी हैं।

पढ़ें- जानिए कैटरीना के खूबसूरती की कहानी

कैटरीना आज बॉलीवुड की सफल एक्ट्रेसस की लिस्ट में शुमार होती हैं। उन्होंने बॉलीवुड को नमस्ते लंदन, वेलकम, रेस, सिंह इज किंग, धूम 3 जैसी सफल फिल्में दी हैं। लेकिन जब कैटरीना से बॉलीवुड में नंबर वन होने के बारे में पूछा गया तो एक्ट्रेस ने काफी सीधे शब्दों में कहा कि, यहां हर साल हजारों फिल्में बनती हैं, ऐसे में कोई भी एक्टर ज्यादा समय तक नंबर एक, दो या कहीं भी टिकता नहीं है। लिहाजा, मैं इस रेस पर विश्वास नहीं करती हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X