कैटरीना आज भी सलमान की धड़कन

एक सूत्र ने बताया कि खुद सलमान की बहन एल्विरा कैटरीना, फरहा खान और उनकी फिल्म के अन्य लोगों को आमंत्रित करने के लिए पहुंची थीं लेकिन उनका आना संभव नहीं हो सका क्योंकि उनकी फिल्म की शूटिंग देर रात तक चली।इस बात की पुष्टि करते हुए अभिनेता सोनू सूद ने कहा कि यह सही है कि फरहा खान और उनका निर्माण समूह नजदीक ही शूटिंग कर रहा था लेकिन उन्होंने साथ में फिल्म नहीं देखी।
वैसे अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा की पहली फिल्म के प्रदर्शन के अवसर पर अभिनेता शत्रुघन सिन्हा और उनकी पत्नी भी मौजूद नहीं थे। इसलिए इस बात को तूल देना गलत होगा कि कैट जान बूझकर फिल्म देखने नहीं आयीं। वैसा इतना तय है कि प्रेम के लौ अभी भी दोनों के दिलों में जिंदा है।


Click it and Unblock the Notifications