झाड़ू लगाकर कैटरीना कैफ की हालत खराब, सफाई के लिए स्पेशल क्लास शुरू , लॉकडाउन का असर
लॉकडाउन में वैसे तो हर स्टार अपने घर में रहकर सफाई अभियान चला रहा है। लेकिन इन दिनों कैटरीना कैफ की सफाई और झाड़ू लगाई पर हर कोई ध्यान से देख रहा है। लॉकडाउन के पहले पड़ाव के दौरान ही कैटरीना कैफ कभी अपने बर्तन धोने तो कभी अपने खाना बनाने के वीडियो को लेकर चर्चा में रही हैं।
लेकिन अब ऐसा लगता है कि घर में रहने का असर कैटरीना पर छा रहा है। ऐसे में अपने इंस्टाग्राम पर कैटरीना कैफ ने अपने घर के सभी झाड़ू की तस्वीरें पोस्ट करके एक क्लास का आयोजन किया और बताया कि आपके लिए कौन सा झाड़ू सबसे बेस्ट तरीके से काम कर सकता है।

कैटरीना कई बार अपनी लॉकडाउन कहानी को इंस्टाग्राम के जरिए बयान कर चुकी हैं। बता दें कि कैटरीना इन दिनों अपनी बहन इसाबेल के साथ वक्त गुजार रही हैं। चलिए देखते हैं कैटरीना कैफ का झाड़ू ज्ञान।


Click it and Unblock the Notifications











