ससुराल में कैटरीना कैफ का फिर दिखा देसी बहू अवतार, सास ससुर के सामने ऐसे खूबसूरत अंदाज में दिखीं कि...

Katrina Kaif

Katrina Kaif Latest Look: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने रविवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर ट्रेडिशनल लुक में कुछ तस्वीरें शेयर की है। तस्वीरों में वो बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस फोटो पर ना सिर्फ उनके फैंस ने, बल्कि कई मशहूर हस्तियां भी उनकी तारीफ की है।

कैटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उन्होंने सैल्मन पिंक कलर का सूट पहना है, जिसमें वो काफी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने साथ कैप्शन भी दिया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि 'कल का दिन'। तस्वीरें देखने के बाद नेटिजंस इसी बात की चर्चा कर रहे हैं कि ये हसीना ससुराल में ऐसे ही खूबसूरत अंदाज में रहती है।

अभिनेत्री ने तस्वीरों को अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी शेयर किया है। वहां, उन्होंने अनामिका खन्ना और सुनहरी चांदबालियों के साथ कल्याण ज्वैलर्स को टैग भी किया है। बता दें कि एक्ट्रेस इस ब्रांड की ब्रांड एंबेसडर भी हैं।

कैटरीना कैफ की ये तस्वीरें हर किसी को बहुत पसंद आ रही हैं। अभी तक 6 लाख से ज्यादा लोगों ने उनकी फोटो को लाइक और हजारों ने कमेंट किया है। एक्टर और अभिनेत्री के पति विक्की कौशल ने कैटरीना की फोटो पर 'मेल्ट होने वाला और दिल वाला इमोजी' शेयर किया है। एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा 'ब्यूटी'। मिनी माथुर ने लिखा 'हे भगवान, कैट आप कितनी खूबसूरत लग रही हैं'।

कैटरीना कैफ रविवार को एक स्टोर लॉन्च के लिए कोलकाता में थीं। इसके बारे में बात करते हुए एक फैन ने लिखा, 'कोलकाता में बरसात के दिन में कुछ धूप लेकर आ रहा हूं।' एक अन्य ने लिखा कि 'कोई इतना सुंदर कैसे हो सकता है'। वहीं, तीसरे ने लिखा 'ब्यूटी विद ब्रेन'।

कैटरीना जल्द ही सलमान के साथ 'टाइगर 3' में दिखाई देने वाली हैं। बीते दिन अभिनेत्री ने अपनी इस फिल्म का पोस्टर रिलीज किया था। पोस्टर शेयर करते हुए यह भी बताया गया कि ये फिल्म इस दिवाली सिनेमाघरों में आने वाली है, जिसमें उनके साथ कई अन्य कलाकार भी दिखाई देने वाले हैं।

Read more about: katrina kaif bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X