#Shock: कैटरीना - सलमान स्टारर टाईगर ज़िंदा है पर लगा ग्रहण!

सलमान खान और कैटरीना कैफ बहुत ही जल्द टाईगर ज़िंदा है की शूटिंग करने वाले थे लेकिन अब लगता है कि सलमान खान को बिना कैटरीना कैफ के ही शूटिंग आगे बढ़ाने वाली हैं।

कैटरीना कैफ के सितारे आजकल कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं। पहले तो उनकी आखिरी हिट फिल्म क्या थी, किसी को याद नहीं है। इसके बाद रणबीर कपूर और उनके ब्रेकअप ने उनके करियर पर उल्टा असर ही डाला है।

अब जग्गा जासूस की शूट के दौरान कैटरीना कैफ घायल हो चुकी हैं और उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट की वजह से उन्हें डॉक्टर ने बेडरेस्ट की सलाह दे डाली है। इस वजह से कैटरीना कैफ ज़ी सिने अवार्ड्स में परफॉर्म भी नहीं कर पाएंगी।

katrina-kaif-tiger-zinda-hai

लेकिन बुरी खबर तो यहां से केवल शुरू होती है। दरअसल, सलमान और कैटरीना स्टारर टाईगर ज़िंदा है की शूटिंग शुरू होने वाली थी लेकिन लगता है कि अब ये शूट कैटरीना के बिना ही पूरी होगी।

इस शूट पर सलमान और कैटरीना को कुछ बेहद ज़ोखिम भरे स्टंंट्स करने थे लेकिन अब जब कैटरीना कैफ पहले से ही चोटिल हैं तो वो ऐसा कोई स्टंट नहीं करना चाहेंगी। तो या तो शूट कैंसिल होगी या सलमान अकेले इसे पूरा करेंगे।
[E.P.I.C. एक साथ चार सुपरस्टार्स ने एक ही फिल्म के लिए कर दी है हां!]

गौरतलब है कि एक था टाईगर की पूरी शूटिंग मिडल ईस्ट में हुई थी। अली इस फिल्म को एक लेवेल ऊपर लेकर जाना चाहते हैं इसलिए उन्होंने जिब्रालटर और मोरक्को जैसी रियल लोकेशन पर फिल्म को शूट करने की ठान रखी है।

यहां देखिए सलमान कैटरीना की अनदेखी तस्वीरें -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X