सल्लू को जलाने के लिए कैट-रितिक का किसिंग सीन
एक बार फिर से अभिनेता रितिक रोशन और बॉलीवुड क्वीन कैटरीना कैफ का किसिंग सीन होने जा रहा है जिसे लेकर काफी बातें हो रही हैं। आम तौर पर किसिंग सीन से काफी दूर रहने वाली अभिनेत्री कैटरीना कैफ, रितिक के साथ फिल्माये जा रहे किस के लिए मना नहीं करती है। जिसका नतीजा है कि वो दोबारा से आने वाली फिल्म 'बैंग बैंग' में लिपलॉक के लिए तैयार है।
इससे पहले वो जोया अख्तर की फिल्म 'यह जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' में रितिक को चूम चुकी हैं। कहते हैं कि कैटरीना का यूं बिंदास होना उनके एक्स प्रेमी सलमान खान को पसंद नहीं आता है।
खुद उन्होंने कैट के साथ पिछले साल की सबसे बड़ी हिट 'एक था टाइगर' दी थी लेकिन उन्होंने कैट के साथ ना तो किसिंग सीन दिये और ना ही कैट, सलमान खान के साथ बोल्ड नजर आयीं जबकि कैट ने उनके कट्टर दुश्मन शाहरूख के साथ उनकी फिल्म 'जब तक है जान'.. में बोल्ड तेवर दिखाये थे।
और एक बार फिर से वो शाहरूख के करीबी रितिक के साथ बोल्ड होने जा रही हैं। फिल्मी पंडितों की माने तो कैटरीना यह काम सलमान को जलाने के लिए कर रही हैं। इसलिए वो रितिक के साथ लिपलॉक के लिए तैयार हो गयी है।मालूम हो कि 'बैंग बैंग' जो कि हॉलीवुड की हिट फिल्म 'नाइट एंड डे' का हिंदी संस्करण है, को बिल्कुल हॉलीवुड फिल्म की तरह फिल्माया जायेगा इसलिए फिल्म में कैटरीना और रितिक के बीच एक लंबा लिपलॉक सीन भी होगा। जिसके लिए कैट-रितिक दोनों तैयार हैं।


Click it and Unblock the Notifications
