बैंग बैंग में फिर से कैटरीना-रितिक का लिपलॉक

एक बार फिर से एशिया के सबसे सेक्सी मैन रितिक रोशन और बॉलीवुड की बार्बी डॉल यानी कैटरीना कैफ पर्दे पर आग लगाने के लिए तैयार है। फिल्म का नाम है 'बैंग बैंग'जो कि हॉलीवुड की हिट फिल्म 'नाइट एंड डे'का हिंदी संस्करण है। कहा जा रहा है फिल्म को बिल्कुल हॉलीवुड फिल्म की तरह फिल्माया जायेगा इसलिए फिल्म में कैटरीना और रितिक के बीच एक लंबा लिपलॉक सीन भी होगा।

यह कोई पहला मौका नहीं है जब दोनों सितारे लिपलॉक सीन देंगे इसे पहले साल 2011 में जोया अख्तर की बंपर हिट फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' में दोनों ने किसिंग सीन दिया था जो कि काफी लोकप्रिय हुआ था। दोनों ही हॉट सितारों ने अपने इस सींस से पर्दे पर आग लगा दी थी। कैटरीना के लिए यह पहला किसिंग सीन अनुभव था। हालांकि रितिक इससे पहले फिल्म काइट्स में किसिंग सीन बारबरा मोरी के साथ कर चुके थे।

एक बार फिर से दोनों सितारे हॉट सींस की तैयारी में हैं। देखते है कि 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' की तरह 'बैंग बैंग' कोई इतिहास रचती है कि नहीं। फिल्म में जबरदस्त एक्शन सींस भी है जिसे अब खुद कैटरीना कैफ करेंगी।

आपको याद होगा कि कैटरीना और रितिक की सुपरहिट फिल्म 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' में भी कैट ने खुद एक्शन सींस किये थे। खबर यह भी है कि कैटरीना को ट्रेनिंग देने के लिए अमेरिका से ट्रेनर बुलाए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X