..................... I've proved all my critics wrong: Katrina Kaif | आज कैटरीना है सबसे हिट - Hindi Filmibeat

आज कैटरीना है सबसे हिट

By Staff

Katrina Kaif
ब्रिटेन में जन्मी बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ को इस बात पर गर्व है कि वे अपने अभिनय से उन सभी लोगों को गलत साबित करने में सफल हुईं जिन्होंने शुरुआती दिनों में उनकी आलोचना की थी।

कैटरीना ने बातचीत में कहा, "जब मैंने फिल्मों में काम करना शुरू किया तो कई लोगों ने मेरे उच्चारण को लेकर काफी कुछ लिखा और कई लोगों ने तो मुझे इस मुकाम पर पहुंचने से भी रोकने की कोशिश भी की।"

उन्होंने कहा, "हालांकि मैंने अपनी प्रतिभा साबित कर दी है और हमेशा उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है।"

भाग्य पर विश्वास जताते हुए कैटरीना ने कहा, "यह कोई नहीं जानता है कि जीवन में कब क्या होगा, क्योंकि यहां भाग्य अहम भूमिका निभाता है। यह सच है कि भगवान मेरे प्रति काफी उदार है।"

कैटरीना ने लगातार 6 हिट फिल्‍मे दी है जिसमे नमस्‍ते लंदन,अपने, पार्टनर, वेलकम, रेस, सिंह इज किंग का नाम शामिल है।

उनकी आने वाली फिल्‍मों मे राजकुमार संतोषी की 'अजब प्रेम की गजब कहानी' है जिसमे रनबीर कपूर उनके साथ है और प्रकाश झा की 'राजनीति' है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X