बिग बी, शाहरूख, सलमान, ऐश्वर्या के बाद..अब बारी है कैटरीना की
[बॉलीवुड न्यूज] कैटरीना कैफ जल्द ही लंदन के मशहूर वैक्स म्यूजियम मैडम तुसाद में दिखेंगी। जी हां, इस मार्च मैडम तुसाद म्यूजियम में बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना का मोम का पुतला नज़र आने वाला है। कैटरीना ने अपने पुतले के लिए अपना माप भी दे दिया है। खबर है कि 15 मार्च के लगभग कैट के पुतले का अनावरण कर दिया जाएगा।

जाहिर तौर पर यह कैटरीना कैफ के फैंस के लिए एक बड़ी खबर हैं। आपको बता दें, कैट से पहले मैडम तुसाद में अमिताभ बच्चन, शाहरूख खान, सलमान खान, ऐश्वर्या राय, करीना कपूर और ऋतिक रोशन के पुतले शामिल हैं। मैडम तुसाद म्यूजियम के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के मुताबिक, कैटरीना ने अपने मोम के पुतले के लिए कलाकारों की काफी मदद की है।
खबर है कि, कैटरीना का यह पुतला डांस पोज में बनाया जाएगा। इसके लिए 20 कलाकारों की एक टीम काम कर रही है। आपको बता दें, इस साल मैडम तुसाद ने तीन सितारों के नाम को लोगों के सामने रखे थे, जिनका मोम का पुतला था। जिसमें दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ शामिल थे। बहरहाल, लोगों ने सबसे ज्यादा कैटरीना को वोट दिया। जिसके बाद अब कैट का पुतला तैयार किया जा रहा है।
वहीं, कैटरीना भी इस बात से काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि, मैं खुद से मिलने के लिए बेकरार हूं।


Click it and Unblock the Notifications












