कैटरीना के बड़प्पन पर सलमान का बड़बोलापन

फिल्म 'एक था टाइगर' के प्रमोशन के लिए एक इवेंट में शिरकत के दौरान सलमान खान ने कहा "एक था टाइगर सुपरहिट होगी और वो भी कैटरीना की वजह से।" इसी इवेंट के दौरान जब मीडिया ने कैटरीना से पूछा कि क्या आइटम गर्ल के लेबल के साथ वो खुश हैं जो कि उन्हें चिकनी चमेली, शीला की जवानी जैसे हॉट आइटम सांग की वजह से मिला है सलमान ने कैटरीना की जगह खुद जवाब देते हुए कहा "ये कैटरीना ने सिर्फ अपने दोस्तों की मदद के लिए किया है। करन जौहर कैटरीना के अच्छे दोस्त हैं इसलिए कैटरीना ने उनकी फिल्म में आइटम सांग किया।"
इतना ही नहीं सलमान ने अग्निपथ की सफलता का पूरा श्रेय कैटरीना को देते हुए कहा "रितिक की मेहनत और संजय दत्त के चार्म की वजह से नहीं बल्कि कैटरीना की वजह से अग्निपथ इतनी सफल हुई है।"
सलमान ने कैटरीना के अपनी फिल्म बॉडीगार्ड में आइटम सांग करने को उनका बड़प्पन बताते हुए कहा "ये तो इनका बड़प्पन है,इतना बड़ा दिल है इनका कि ये राजी हो गईं...आजकल कौन करता है। हमने बॉडीगार्ड के लिए भी इनसे एक छोटा सा आइटम सांग करने की गुजारिश की थी और उन्होने उसे सुपरहिट बना दिया।"
खैर सलमान जहां एक ओर कैटरीना के बड़प्पन पर बोले ही जा रहे थे कैटरीना वहीं काफी हैरान और शर्मिंदा महसूस कर रहीं थीं। मीडिया ने तो कैटरीना को ये कहते हुए भी सुना "सलमान तुम मुझे मुसीबत में डाल रहे हैं।" ज्ञात हो कि फिल्म एक था टाइगर में भी कैटरीना कैफ ने माशाअल्लाह नाम का एक आइटम सांग भी किया है जो हाल ही में रिलीज हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications