"कैटरीना ने कभी ओवरएक्टिंग नहीं की..कई फिल्मों में तो उन्होने एक्टिंग भी नहीं की"
रणबीर कपूर ने एक शो में कहा है कि कैटरीना कैफ ने कभी ओवरएक्टिंग नहीं की। कई फिल्मों में तो उन्होंने एक्टिंग भी नहीं की।
रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ जग्गा जासूस के प्रमोशन में जोर शोर से लगे हुए हैं। फिल्म 14 जुलाई को रिलीज होगी और फिल्म को डायरेक्ट अनुराग बसु ने किया है। एक्स कपल रणबीर-कैटरीना हाल में एक टीवी शो में फिल्म को प्रमोट करने पहुंचे और इस दौरान मजाक मजाक में उन्होंने कैटरीना की खिंचाई करने का कोई मौकै नहीं छोड़ा।
["सलमान के बिना जुड़वा 2 के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता"]
दरअसल शो में एक्टिंग के बारे में बात की जा रही थी और इस पर रणबीर कपूर ने कहा कि "मैंने ओवरएक्टिंग की है लेकिन कैटरीना? मुझे नहीं लगता कैटरीना ने कभी भी ओवरएक्टिंग की है।कभी कभी फिल्मों में तो इन्होंने एक्टिंग ही नहीं की है।"

इसके पहले कि रणबीर अपनी बात खत्म करते कैटरीना कैफ ने उन्हें बीच में रोक कर कहा "सॉरी..तुमने क्या कहा?"
रणबीर कपूर ने तुरंत बात को पलटते हुए कहा कि "मेरा एक्टिंग नहीं करने से मतलब है कि तुमने बिल्कुल नैचुरल एक्टिंग की। जैसे जिंदगी ना मिलेगी दोबारा में तुम काफी नैचुरल थी।"
भले वहां पर सभी हंस रहे थे लेकिन कैटरीना संशयपूर्ण तरीके से रणबीर को देखते रह गईं।साथ ही कैटरीना ने ये भी कहा कि "मेरे और रणबीर के बीच इस तरह का मजाक हमेशा चलता रहता है। हम हमेशा यही करते हैं लेकिन कई बार इसे मीडिया में गलत तरीके से लिखा जाता है।"बस फिर क्या था रणबीर ने फिर से बीच में कहा "मैं मजाक नहीं कर रहा।"


Click it and Unblock the Notifications