कैटरीना कैफ हैं दुनिया की सबसे सेक्सी महिला

बताया जा रहा है कि फ्रीडा पिंटो और प्रियंका चोपड़ा को पीछे छोड़कर कैटरीना कैफ ने ये टैग हासिल किया है। फिल्ममेकर काजियाद गुस्ताद जो कि अभी लंदन में किसी ज्वैलरी कैम्पेन के लिए मॉडलिंग कर रही हैं ने कहा कि इस स्मार्ट महिला जो कि बॉलीवुड के सबसे ज्यादा डिमांड में रह रहे बैचलर सलमान खान के साथ डेट कर रही हैं ने धीरे धीरे इंडस्ट्री में टॉप की जगह हासिल कर ली है। बुम से अपने करियर की शुरुआत करने वाली कैटरीना ने मैने प्यार क्यों कि, नमस्ते लंदन, पार्टनर, वेलकम, रेस, सिंह इज किंग, न्यूयार्क, अजब प्रेम की गजब कहानी और राजनीती से इन्होने अपनी अभिनय क्षमता का सिक्का जमा लिया है।
फिल्हाल कैटरीना कैफ इस साल एक साथ दो सुपरस्टार खान सलमान और शाहरुख के साथ नज़र आने वाली हैं। ईद पर सलमान खान की एक था टाइगर और दीवाली पर शाहरुख के साथ ये कहां आ गए हम में कैट अलग अलग किरदारों में दिखेंगी।


Click it and Unblock the Notifications