ठग्स ऑफ हिंदुस्तान से लीक हुआ कैटरीना कैफ का रोल, सुनकर फैन्स होंगे निराश
हाल ही में ठग्स ऑफ हिंदुस्तान का ट्रेलर रिलीज़ किया गया और लोगों का खास पसंद नहीं आया। इस ट्रेलर में सबसे ज़्यादा मज़ाक अगर किसी का उड़ा तो वो थीं कैटरीना कैफ। कैटरीना कैफ फिल्म में एक डांसर की भूमिका निभा रही हैं। कम से कम उनके सीन देखकर तो ऐसा ही लगा। उनका कॉस्ट्यूम भी देखकर ऐसा लगा कि जैसे अभी काला चश्मा पर डांस करने लगेंगी।
और अब नई डीटेल्स सुनकर भी फैन्स ज़्यादा खुश नहीं होंगे। माना जा रहा है कि फिल्म में कैटरीना कैफ का किरदार महज़ 15 से 20 मिनट का है। और उनका रोल भले ही फिल्म में बड़ा ट्विस्ट लेकर आए लेकिन अभिनय के लिहाज़ से कैटरीना कैफ के हिस्से फिल्म में ज़्यादा कुछ नहीं आया।

कुछ दिनों पहले भी खबर थी कि कैटरीना कैफ, आमिर खान से काफी नाराज़ हैं। इसका सीधा कारण ये था कि फिल्म में फातिमा के रोल की लंबाई से कैटरीना कैफ नाखुश थी। वहीं आमिर खान ने भी एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि फिल्म की पूरी कहानी फातिमा के इर्द गिर्द घूमती है।
बहरहाल, पंद्रह मिनट के लिए ही सही लेकिन फिल्म में कैटरीना कैफ वही कर रही हैं जो उन्हें सबसे अच्छी तरह से आता है। यानि कि डांस। कैटरीना कैफ कितनी शानदार डांसर हैं ये तो सबको पता है। आपको याद दिलाते हैं, उनके 10 बेस्ट डांस नंबर -


Click it and Unblock the Notifications