एक था टाइगर के लिये मन्‍नतें मांग रहीं कैटरीना

आगरा। फिल्म एक था टाइगर रिलीज होने से पहले फिल्म की अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने फिल्म की सफलता के लिए सलीम चिश्ती की दरगाह पर चाहर चढ़ाई। अधंविश्वास का शिकार कैटरीना ने मजार पर दुआ की कि उनकी अगली फिल्म सफल हो, क्योंकि उनकी पिछली फिल्म अधिक नहीं चली थी। जबकि फिल्म समीक्षक कहते हैं कि यह उनका अंध विश्वास है, क्‍योंकि वही फिल्में सफल होती हैं, जिनमें देखने लायक कुछ हो। कहानी से लेकर अभिनय तक सभी कुछ फिल्म को सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण हैं न की मन्नत व प्रार्थना।

युवा दिलों की धड़कन और बालीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने शनिवार को आगरा में सूफी सन्त सलीम चिश्ती की दरगाह पहुंची। गुपचुप ढंग से दरगाह पहुंचने के बाद भी लोगों को उनके आने की खबर लग गयी और उनके प्रसंशकों ने उन्हें वहां घेर लिया। सूत्रों ने बताया कि कैटरीना अपनी अगली फिल्म एक था टाइगर की सफलता की सफलता के चादर चढ़ाने गयीं थीं।

कैटरीना कैफ की हॉट तस्‍वीरें

एक था टाइगर की गैलरी

कैटरीना कैफ विशेष विमान से आगरा पहुंची जिसके बाद सीधे फतेहपुर सीकरी सलीम चिश्ती की दरगाह पहुंची और फिल्म की सफलता के लिए दुआ की। ज्ञात हो कि मेरे ब्रदर की दुल्हन फिल्म के रिलीज होने से पहले भी वह यहां आयी थी। फिल्म औसत ही चली थी लेकिन फिल्म को सफल मानते हुए उन्होंने दोबारा चिश्ती की दरगार पर मन्नत मांगी। अपनी पहचान छिपाने के लिए उन्होंने हरी चादर ओढ़ रखी थी। काला स्कार्फ बांध रखा था।

हालांकि लोगों को उनके आने की खबर लग गयी और लोगों ने उन्हें घेर लिया। भीड़ अधिक होती कि कि वह तत्काल मुंबई रवाना हो गयी। भीड़ बचने के लिए उन्होंने ताजमहल के भी दीदार नही किए। उनके करीबी बताते हैं कि कैटरीना अपने करियर को लेकर काफी संवदेनशील है, जिसके लिए वह ईश्वर से प्रार्थना भी करती हैं। कुछ लोगों का कहना है कि पिछले कुछ समय के दौरान उनकी आस्था ईश्वर के प्रति बढ़ गयी है जिसके चलते वह दरगाह आदि जाने लगीं है जबकि कुछ लोग इसे उनका अंधविश्वास भी मानते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X