ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के गाने में रिहर्सल करते हुए कैटरीना कैफ का वीडियो VIRAL
Recommended Video

कैटरीना कैफ ने फिल्म टाईगर जिंदा है में एक बेहतरीन रोल किया है और अपने इस अंदाज से कैट ने लोगो का दिल जीत लिया है। आपको बता दे कि कैट अपने हर रोल के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करती है और अपने कैरेक्टर को उसी अंदाज में प्ले कर करती है। कैट की अगली आने वाली फिल्म है ठग्स ऑफ हिंदोस्तान जिसकी इस समय शूटिंग चल रही है।
इस फिल्म में आपको एक अच्छी स्टारकास्ट देखने को मिलेगी जिसमें आमिर खान, अमिताभ बच्चन,फातिमा सना शेख और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका मे आपको नजर आने वाली है। हाल ही में कैटरीना कैफ का एक डांस रिहर्सल वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कैट ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के लिए डांस प्रैक्टिस करती नजर आ रही है।

कैटरीना कैफ इसमे एक डांस मूव करती हुई नजर आ रही है। ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की बात करे तो ये फिल्म 2018 में रिलीज होने वाली बड़ी फिल्मों में से एक होगी। बॉलीवुड में इन दिनो बहुत से ऐसे स्टार्स है जो कि सोशल मीडिया में बहुत ज्यादा एक्टिव रहते है।
उनमे से अब एक नाम शामिल हो चुका है कैटरीना कैफ का जो कि अपनी हर बात सोशल मीडिया पर शेयर करती है। कैटरीना कैफ ने इस रिहर्सल वीडियो को डालते हुए लिखा है कि रिवाइंड और रिपीट। मतलब वो बार बार उसी स्टेप को कंपलीट करने में लगी हुई है। इसके पहले भी कैटरीना कैफ ने अपनी एक सेल्फी सोशल मीडिया में पोस्ट की थी।
ये फोटो ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के सेट से वायरल की गई थी। कैटरीना और फातिमा दोनो ही एक बेहतरीन एक्ट्रेस है। बात की जब चर्चा हुई कि फिल्म में दोनो की बराबरी की जा सकती है तो इसपर सना ने बोला की दोनो की बराबरी करने की कोई जरूरत ही नहीं है।
उन्होने कहा कि हम दोनो के काम करने का तरीका बिल्कुल अलग है और दोनो में कोई भी समानता नही है। आपको बता दें कि ठग्स ऑफ हिंदोस्तान इस साल नवम्बर 7 को रिलीज की जाएगी जिसकी घोषणा खुद फिल्म के डायरेक्टर विजय कृष्णा आचार्य ने की थी।


Click it and Unblock the Notifications
