बॉलीवुड की शीला अब फिल्में बनायेंगी!

फिल्म राजनीति से सबके मुंह पर ताला लगाने वाली कैटरीना कैफ अगर ऐसा करती हैं तो वाकई में ये एक बड़ा कदम होगा। वैसे भी इन दिनों उनके सितारे आसमान छू रहे हैं, कल तक बॉलीवुड में एक शो पीस कहलाने वाली कैटरीना कैफ आज बॉलीवुड का बड़ा नाम है, जो उन्हें केवल सुंदर चेहरा मानते थे उनके विचार भी आज बदल चुके है, उन्होंने राजनीति जैसी फिल्में करके लोगों को जता दिया है कि अगर उन्हें मौका मिले तो वो बहुत कुछ करने का माददा रखती है।
आज बॉलीवुड का हर छोटा-बड़ा कलाकार कैट के साथ काम करना चाहता है, उनकी फिल्मों पसंद की जा रही है, ऐसे में कैटरीना अगर फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रखती हैं तो वाकई में वो तारीफ की हकदार है। वो सफल होती हैं या नहीं ये तो बाद की बात है लेकिन उनकी सोच और उनकी मेहनत काफी अच्छी है इस बारे में किसी को कोई शक नहीं होगा।


Click it and Unblock the Notifications











