..................... टाइगर 3 में ऐसा होगा कैटरीना कैफ का लुक? Katrina Kaif gives hint to fans on her Look from Tiger 3? Picture goes viral! - Hindi Filmibeat

टाइगर 3 में ऐसा होगा कैटरीना कैफ का लुक? खूबसूरत तस्वीर के साथ दिया सबसे बड़ा हिंट!

सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 फ्लोर पर आ चुकी है और कुछ समय पहले कैटरीना कैफ के साथ उनको यशराज फिल्म्स के दफ्तर में देखा गया था। काफी समय से इस फिल्म को लेकर चर्चा थी। हाल ही में फैंस की बेचैनी बढ़ाते हुए कैटरीना कैफ ने एक पोस्ट किया है जो कि धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इसमें कैटरीना कैफ ने एक तस्वीर साझा की है और अपना न्यू हेयरस्टाइटल लोगों के सामने रखा है।

कैटरीना कैफ ने इसके साथ कुछ ऐसा लिखा है जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कैटरीना कैफ का लुक टाइगर 3 में कुछ ऐसा होने वाला है। इस तस्वीर में कैटरीना कैफ काफी शानदार लग रही हैं और उनकी तस्वीर पर लोग फिदा है।

katrina kaif, tiger 3, salman khan, कैटरीना कैफ, टाइगर 3, सलमान खान

अभिनेत्री ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा है... 'नया दिन, नया हेयरस्टाइल, नयी फिल्म।' नयी फिल्म लिखते हुए उन्होने टाइगर का इमोजी साझा किया है जिसको टाइगर 3 का हिंट माना जा रहा है।

सलमान खान के लुक का इंतजार

सलमान खान के लुक का इंतजार

हालांकि सलमान खान ने इस फिल्म को लेकर अभी तक किसी तरह का पोस्ट नहीं किया है और ना किसी तरह का हिंट फैंस को दिया है।

इमरान हाशमी की एंट्री

इमरान हाशमी की एंट्री

इसके अलावा इस फिल्म में अभिनेता इमरान हाशमी की एंट्री को लेकर काफी ज्यादा चर्चा हो रही है और फैंस ऐलान का इंतजार रहे हैँ।

आधिकारिक ऐलान का इंतजार

आधिकारिक ऐलान का इंतजार

हालांकि किसी तरह का आधिकारिक ऐलान इस फिल्म को लेकर नहीं हुआ है कि कौन इसमें नजर आएगा और फिल्म कब सामने आएगी।

निगेटिव रोल

निगेटिव रोल

लेकिन खबरों की मानें तो इमरान हाशमी इस फिल्म दमदार निगेटिव रोल निभाने वाले हैं जो कि सलमान खान को टक्कर देगा।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इस फिल्म के अलावा किक 2, कभी ईद कभी दिवाली, राधे और अंतिम जैसी फिल्म को लेकर काफी बिजी हैं।

अप्रैल में रिलीज

अप्रैल में रिलीज

वहीं कैटरीना कैफ की फिल्म सूर्यवंशी अगले महीने यानि अप्रैल में रिलीज होने के लिए तैयार है जिसमें वो अक्षय कुमार के साथ दिखेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X