Katrina Kaif पे चढ़ा आस्था का रंग, महाकुंभ में बांटा प्रसाद, वीडियो हो रहा है वायरल!

Katrina Kaif distributing prasad- कैटरीना कैफ ने जब से विक्की कौशल को अपना हमसफर बनाया है वो पूरी तरह से बदल चुकी हैं। उनको देखकर लग रहा है कि भारतीय रंग में रंग चुकी हैं और हिंदू धर्म को काफी आस्था के साथ फॉलो कर रही हैं।
इस वक्त उनका एक वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। दरअसल कैटरीना कैफ महाकुंभ में दर्शन करने पहुंची थीं और इस दौरान डुबकी लगाते हुए उनका वीडियो वायरल हुआ था।
हालांकि विक्की कौशल साथ नहीं आए थे लेकिन कैटरीना कैफ सास के साथ नजर आईं थीं। लेकिन अब एक और चौकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है।
प्रसाद बांटती दिखीं कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्होने लंबे समय तक फिल्म इंडस्ट्री में राज किया है। जो वीडियो महाकुंभ से सामने आया है वो देख कैटरीना के फैंस खुश हैं। इस वीडियो में पीले रंग के कपड़े पहने कैटरीना कैफ को प्रसाद बांटते हुए देखा जा सकता है।
जी हां, कैटरीना कैफ के साथ एक साध्वी भी नजर आ रही हैं जो कि उनके बगल में खड़ी होकर प्रसात वितरण कर रही हैं। इसके पहले बॉलवीड की इस हसीना ने शायद ही ये किया होगा। आस्था से जुड़ चुकी कैटरीना कैफ अक्सर अपने सास ससुर के साथ नजर आती हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग उनकी तारीफें कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट
कैटरीना कैफ लंबे समय से किसी बड़ी हिट का हिस्सा नहीं बनी है। इस वक्त वो दो फिल्मों को लेकर खबरों में हैं। पहली जी ले जरा है जो कि उनकी सबसे शानदार फिल्मों में से एक साबित हो सकती है। इसके अलावा अली अब्बास जफर की एक फिल्म है जिसका टाइटल अभी सामने नहीं आया है। देखने वाली बात होगी कि कैटरीना कैफ कब बड़े पर्दे पर आकर धमारा करती हैं। फिलहाल आप देखिए उनका ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है...


Click it and Unblock the Notifications











