..................... Katrina Kaif gets birthday wishes from Deepika Padukone - Hindi Filmibeat

Wow- कैटरीना के जन्मदिन पर दीपिका ने कहा हैप्पी बर्थडे

बॉलीवुड में एक्ट्रेसेस के बीच की कैटफाइट तो हमेशा चलती रहती हैं और ये काफी आम बात भी है। लेकिन जब दो टॉप एक्ट्रेसेस और खासतौर पर एक ही एक्टर के साथ डेट करने वाली एक्ट्रेसेस एक दूसरे को शुभकानाएं भेजें, जन्मदिन पर बधाई दें तो ये तो यकीनन ही कोई आम बात नहीं है। ऐसा ही कुछ हुआ है हाल ही में, और ये दो एक्ट्रेसेस हैं दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ।

आपको बता दें कि आज कैटरीना कैफ का जन्मदिन है और कैटरीना अपने करीबी दोस्त, ब्वॉयफ्रैंड, को-स्टार और बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के साथ फ्रांस में हैं। खबर के अनुसार कैटरीना कैफ रणबीर कपूर के साथ आराम से बिना किसी टेंशन के जन्मदिन मनाने के लिए फ्रांस गयी हैं। ताकी मीडिया के लोग उन तक ना पहुंच पाएं। लेकिन ये खबर मीडिया से छुप ना सकी।

वहीं दूसरी तरफ दीपिका पादुकोण जो कि इस वक्त बॉलीवुड की नंबर वन एक्ट्रेस हैं और साथ ही जो कभी रणबीर कपूर की गर्लफ्रैंड थीं वो भी बेहद करीबी, उन्होंने भी कैटरीना कैफ को ट्विटर के जरिये जन्मदिन की ढ़ेर सारी बधाईयां दी हैं और साथ ही उम्मीद जताई है कि ये उनके जीवन का सबसे बेहतरीन साल साबित हो।

अब कैटरीना तो रणबीर के साथ काफी अच्छा वक्त बिता ही रही हैं और यकीनन अभी तक ये साल उनके जीवन का सबसे बेहतरीन साल साबित हुआ है। अब देखना है दीपिका पादुकोण की ये शुभकामनाएं कैटरीना की जिंदगी में कितनी नयी खुशियां लेकर आती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X