..................... कैटरीना कैफ ने ऐसे खराब की विकी कौशल की नींद Katrina Kaif Funny wakeup call to Vicky Kaushal, Video goes viral! - Hindi Filmibeat

कैटरीना कैफ ने ऐसे खराब की विकी कौशल की नींद, अभिनेत्री को इग्नोर करके फिर सो गए पतिदेव

katrina kaif

विकी कौशल और कैटरीना कैफ को एक साथ काफी पसंद किया जाता है और इस वक्त अभिनेत्री अपनी फिल्म फोन भूत को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है और काफी जल्दी फिल्म रिलीज होने वाली है। लेकिन इस वक्त एक वीडियो कैटरीना कैफ के घर से वायरल हो रहा है जहां वो अपने पति विकी कौशल को परेशान करतीं नजर आ रहीं हैं और एक डरावनी रिंगटोन के साथ जगाती हुईं नजर आ रहीं हैं।

जी हां, विकी कौशल सो रहे हैं और कैटरीना कैफ उनके पास जाती हैं, इस रिंगटोन के साथ उनको इरिटेट करतीं हैं, रिंगटोन से आवाज आती है, 'मैं एक भूत हूं', विकी कौशल का काफी फनी रिएक्शन आता है और वो फिर से चादर तान के सो जाते हैं।

दोनों का ये क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है और लोग इस पर रिएक्ट कर रहे हैं। कैटरीना कैफ ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा है, 'बीवी का लविंग वेकअप कॉल।' गौरतलब है कि कैटरीना कैफ इस तरह से अपनी फिल्म का प्रमोशन भी कर रहीं हैं।

बता दें कि इस वीडियो पर कई सितारे रिएक्ट कर रहे हैं और हंसी के इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। इस लिस्ट में सिद्धांत चतुर्वेदी, ईशा गुप्ता और श्वेता बच्चन शामिल हैं।

वर्कफ्रंट पर कैटरीना ने सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर, फोन भूत के साथ अपनी आगामी फिल्म का प्रचार शुरू कर दिया है। इसी दौरान ये वीडियो वायरल हुआ है। फिल्म काफी जल्दी रिलीज होगी और फैंस को एक बार फिर से कैट हंसाने आ रहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X