ऊपर से फॉर्मल.. नीचे से फैशन.. Katrina Kaif के इस कूल लुक ने लोगों को किया हॉट, तस्वीरों पर...

Katrina Kaif Hot Look- टाइगर सीरीज की जब भी बात होती है तो सलमान खान के बाद सबसे पहले कैटरीना कैफ का नाम सामने आता है। इस वक्त कैटरीना कैफ की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जो कि उनके फैंस को दीवाना बनाने के लिए काफी है।
40 साल की कैटरीना कैफ को देखकर आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं कि वो इस उम्र में हैं। इस लुक की बात करें तो वो लोगों को काफी कंफ्यूज कर रहा है। ऊपर सफेद शर्ट पर टाई लगाकर कैटरीना कैफ फॉर्मल लग रही हैं लेकिन नीचे चमकीली स्कर्ट पहनकर लोगों को फैशन का जलवा दिखा रही हैं।
इस तस्वीर के सामने आने के बाद लोग काफी बातें कर रहे हैं। कैटरीना कैफ ने एक के बाद एक कई तस्वीरें साझा की हैं। कैटरीना कैफ ने तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा, सिनेमा में महिलाएं, वैनिटी फेयर द्वारा @redseafilm उत्सव की मेजबानी की गई, जिसमें इस वर्ष 41 महिला निर्देशकों ने लाल समुद्र पर अपनी फिल्में प्रदर्शित कीं।
एक कमरे में इतनी सारी अद्भुत महिलाएं। सबसे अच्छे मेज़बानों को धन्यवाद।'' इसके बाद लोग कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''मेरी फेवरिट एक्ट्रेस।'' एक ने लिखा, ''मैं शनिवार की रात ज़ूम मीटिंग के लिए तैयार हो रहा हूँ।'' एक ने लिखा, ''वाह क्या लुक है।''
एक का कहना है, ''सितारे इतने नहीं चमकते जितना आप।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। टाइगर 3 को लेकर हाल ही में कैटरीना कैफ खबरों में आईं थीं। फिल्म ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था। कैटरीना कैफ का कनेक्शन सलमान खान के साथ काफी खास है।
इस दौरान कैटरीना ने माना कि उन्हें सलमान खान के साथ डांस करना बहुत पसंद है! उन्होने टाइगर 3 के गाने को लेकर कहा था, "सलमान के साथ डांस करना हमेशा अद्भुत होता है और मैं लेके प्रभु का नाम की शूटिंग की बहुत सारी अद्भुत यादें अपने साथ ले जाती हूं।
जिस तरह स्वैग से स्वागत को बहुत प्यार मिला, हमें उम्मीद है कि लेके प्रभु का नाम इस स्तर को और भी ऊंचा उठाएगा।'' फिलहाल आप देखिए ये तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications