कैट की बेस्ट फ्रेंड ने नहीं देखी है उनकी कोई फिल्म!
कभी सुना है कि दो हीरोइनें घंटों बैठकर बातें करें। नहीं न। लेकिन ऐसा होता है। जो भी कहता है कि बॉलीवुड में दो हीरोइनें कभी दोस्त नहीं हो सकतीं, वो झूठ कहता है जनाब। अब देखिए न इन दो हीरोइनों पर दोस्ती का ऐसा फितूर चढ़ा है कि उतरता ही नहीं। हम बात कर रहे हैं उन दो हीरोइनों की जो काई पो छे डायरेक्टर अभिषेक कपूर के लिए कश्मीर में आने वाली फिल्म फितूर के लिए शूट कर रही हैं।
कैटरीना कैफ और रेखा में बहुत गहरी दोस्ती हो गई है और ये दोनों ही गपशप में बहुत विश्वास रख रही हैं। इतना ही नहीं दोनों लैंडलाइन पर घंटों बातें करती रहती हैं अब ये तो होना ही था आखिर रणबीर भी तो आजकल कहीं और ही बिज़ी हैं।
जानिए: कहां बिज़ी हैं रणबीर!
वैसे आपको बता दें कि रेखा ने कैट की कोई फिल्म नहीं देखी है। पर अब जब दोनों में गहरी दोस्ती हो गई है तो रेखा ने कैट
को कहा है कि वो अपनी फिल्मों की डीवीडी उन्हें दें। भई वाह! बड़ा याराना लगता है।
PIC: रेखा का फितूरी लुक


Click it and Unblock the Notifications
