कैटरीना कैफ ने आखिरकार किया खुलासा, विक्की कौशल संग शादी क्यों थी प्राइवेट, बताई वजह
बॉलवुड में स्टार्स खासकर अपने रिलेशनशिप को नहीं छिपा पाते हैं लेकिन विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ऐसे स्टार हैं जिन्होंने लंबे समय तक अपने रिलेशनशिप को छिपाए रखा। लेकिन, पिछले साल इस कपल ने बेहद निजी समारोह में शादी रचाई। इस शादी में सिर्फ परिवार के सदस्य और खास दोस्त ही शामिल हुए थे।
यहां तक कि विक्की कौशल-कैटरीना कैफ ने शादी के दिन तक अपने रिलेशनशिप पर चुप्पी साधे रखा। हालांकि, शादी के बाद उन्होंने खुद ही तस्वीरें शेयर कर इसकी आधिकारिक घोषणा की थी। अब कैटरीना कैफ ने अपनी और विक्की कौशल की गोपनीय शादी का कारण बताया है।
Recommended Video

कैटरीना कैफ ने कहा- 'निजी रखने की जगह हम असल में प्रतिबंधित थे। कोविड-19 इसका बहुत बड़ा कारण है। मेरा पूरा परिवार इससे बुरी तरह प्रभावित हुआ था। इसे हर हाल में हमें गंभीरता से लेना था।' उन्होंने आगे कहा- 'मुझे लगता है कि यह साल काफी बेहतर है।'
उन्होंने आगे कहा, ' लेकिन यह कुछ ऐसा था जिससे हम वास्तव में सावधान रहना चाहते थे, लेकिन हमारी शादी बेहद खूबसूरत थी। मुझे लगता है कि हम दोनों बहुत खुश हैं।' वहीं, दूसरी ओर हाल ही में 'कॉफी विद करण' में विक्की कौशल ने कहा था कि कैटरीना कैफ से शादी के बाद वो काफी बेहतर महसूस करते हैं और सेटल हो गए हैं।
वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल को सरदार उधम के लिए बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स) का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला है। उनके साथ फिल्मफेयर अवॉर्ड शो में कैटरीना कैफ भी शामिल हुई थीं। कैटरीना कैफ की बात करें तो वो फिलहाल सलमान खान के साथ 'टाइगर 3' और विजय सेतुपति के साथ 'मैरी क्रिसमस' कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications