सूर्यवंशी क्लाइमैक्स विवाद- अब आया कैटरीना कैफ का रिएक्शन- रोहित शेट्टी को लेकर बोली ये बात!
हाल ही में कैटरीना कैफ को लेकर दिए गए एक बयान पर रोहित शेट्टी बुरी तरह से ट्रोल हो गए थे। ट्विटर पर #ShameOnRohitShetty ट्रेंड होने लगा था। खबर थी कि रोहित शेट्टी ने सूर्यवंशी के क्लाइमैक्स सीन को लेकर कहा था कि जब साथ में तीन लड़के होंगे तो कैटरीना को कौन देखेगा।
इसके बाद से वो बुरी तरह घिर गए थे। लेकिन इस मामले में देर से ही सही मगर कैटरीना कैफ का रिएक्शन आ गया है। कैटरीना कैफ ने अपने बयान में रोहित शेट्टी को डिफेंड किया है और फैंस से ऐसा ना करने की गुजारिश की है।
'बेबी रहम करो' दीपिका पादुकोण से रणवीर सिंह ने क्यों बोली ये बात? वायरल हुई तस्वीर


Click it and Unblock the Notifications