सत्ते पे सत्ता रीमेक में फाईनल हुए ऋतिक रोशन और कैटरीना कैफ, जानिए डीटेल्स
फराह खान और रोहित शेट्टी सत्ते पे सत्ता रीमेक की ज़ोरदार तैयारी कर रहे हैं। पहले खबर थी कि फिल्म में शाहरूख खान और कैटरीना कैफ फाईनल हो चुके हैं लेकिन इसके बाद शाहरूख खान ने अपना सन्यास अनाउंस कर दिया। फिर फिल्म में ऋतिक रोशन के होने की खबर आई, हालांकि कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई।
इसके बाद फिल्म से ऋतिक और दीपिका पादुकोण के नाम फाईनल माने जा रहे थे लेकिन अब सारी खबरें लौट कर कैटरीना कैफ पर वापस आ चुकी हैं। माना जा रहा है कि बैंग बैंग के बाद कैटरीना कैफ और ऋतिक रोशन एक बार फिर साथ नज़र आएंगे।

सत्ते पे सत्ता रीमेक की ओरिजिनल कास्ट थी अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी। फिल्म में अमिताभ बच्चन डबल रोल में थे। एक रोल में उनके छह भाई थे और दूसरा रोल एक डॉन का। अब ऋतिक इन दो किरदारों को निभाने जा रहे हैं।
रही बात कैटरीना कैफ की तो कैटरीना काफी समय से अपने किरदारों को बहुत हिसाब से चुन रही हैं। यही कारण है कि ज़ीरो जैसी फिल्म में भी फिल्म की तारीफ ना होने के बावजूद, कैटरीना के काम की काफी तारीफ की गई।


Click it and Unblock the Notifications