शाहिद की अगली फिल्म में कैटरीना...जान लीजिए सच्चाई
पिछले कुछ दिनों से खबरें आ रही हैं कि शाहिद कपूर की अगली फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू के लिए कैटरीना कैफ फाइनल हो गई हैं। लेकिन इसपर शाहिद कपूर ने अब अपना बयान दिया है और कहा है कि अभी तक कैटरीना कैफ को फिल्म के लिए फाइनल नहीं किया गया है।जब फिल्म के लिए एक्ट्रेस फाइनल हो जाएगी तब वो खुद नाम शेयर करेंगे।
फिल्म के डायरेक्टर ने भी कहा है कि "मैं कई लोगों से मिला हूं और अभी फिल्म स्क्रिप्टिंग स्टेज में है और जब तक स्क्रिप्ट नहीं तैयार हो जाएगी मैं नहीं कह सकता कि कौन इस रोल को निभाएगा।फिल्म में लीड एक्ट्रेस का रोल बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि फिल्म एक अलग जगह की कहानी है और भाषा भी अलग होगी। मेरे दिमाग में जिसका भी नाम आया है उनसे मिला हूं।"

Recommended Video

आपको बता दें कि बत्ती गुल मीटर चालू एक आम इंसान की बिजली डिस्ट्रिब्यूटर कंपनी से लड़ाई की कहानी है। फिल्म में शाहिद कपूर एक वकील की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म को डायरेक्ट श्री नारायण सिंह करेंगे जिन्होंने इस साल टॉयलेट एक प्रेम कथा जैसी सुपरहिट बनाई है।
फिल्म अगले साल 31 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म में फिलहाल कैटरीना कैफ के अलावा श्रद्धा कपूर के भी नाम की चर्चा चल रही है।


Click it and Unblock the Notifications