रोहित शेट्टी ने कहा- "अक्षय, अजय, रणवीर के बीच कैटरीना को कोई नहीं देखेगा", हुए बुरी तरह ट्रोल

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सूर्यवंशी' का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। ट्रेलर से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में कैटरीना कैफ का किरदार ज्यादा फोकस में नहीं है। वहीं, अब निर्देशक रोहित शेट्टी ने भी एक बयान में कह दिया कि अक्षय कुमार, अजय देवगन, रणवीर सिंह जैसे सुपरस्टार के बीच में कैटरीना को कोई नोटिस नहीं करेगा। जाहिर है इस बयान को लेकर रोहित शेट्टी विवादों में भी आ गए हैं।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रोहित शेट्टी से पूछा गया कि मॉनीटर को देखते हुए आप किस स्टार पर फोकस कर रहे थे? इस पर बात करते हुए रोहित ने कहा, 'सभी तीनों स्टार्स पर, आपको वो टेक तीन बार देखना पड़ेगा। ब्लास्ट वाले सीन में कटरीना भी है। अगर आप ध्यान से देखेंगे तो आप पाएंगे कि कटरीना इस सीन में पलकें झपका रही हैं। चौथे टेक के बाद कैटरीना ने आकर कहा था कि, क्या हम एक और टेक ले सकते हैं?

धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली है। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद फैंस का कहना है कि सूर्यवंशी 300 करोड़ तक की कमाई कर सकती है। अक्षय कुमार को लंबे समय के बाद इतने शानदार एक्शन अंदाज में देखना दिलचस्प है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X