रिलेशनशिप कंफर्म होते ही विकी कौशल को कैटरीना कैफ फैन्स बुला रहे हैं जीजू, तस्वीरों पर किए कमेंट

एक्टर हर्षवर्धन कपूर ने एक चैट शो के दौरान कैटरीना कैफ और विकी कौशल के डेट करने की खबरों की पुष्टि कर दी है और इससे कैटरीना कैफ और विकी कौशल के फैन्स बेहद खुश हैं। और उनकी ये खुशी, कैटरीना कैफ और विकी कौशल के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर साफ दिखाई दे रही है।

विकी कौशल की लेटेस्ट तस्वीर पर फैन्स उनसे पूछ रहे हैं कि क्या वो कैटरीना कैफ से शादी करने वाले हैं? इतना ही नहीं कैटरीना कैफ के फैन क्लब्स तो विकी कौशल को जीजू कह कर बुला रहे हैं।

katrina-kaif-fans-call-vicky-kaushal-jiju-after-harshvardhan-kapoor-confirms-their-relationship

एक फैन ने विकी कौशल को लिखा - कैटरीना जी को हमारा नमस्ते कहिएगा। गौरतलब है कि विकी कौशल और कैटरीना कैफ के बीच की खास दोस्ती तब से गपशप गलियारों में चर्चा का विषय बनी जब से दोनों ने 2019 में एक दीवाली पार्टी साथ में अटेंड की और वहां से साथ ही में बाहर निकले।

इसके बाद से गाहे बगाहे फैन्स इनके बीच की कड़ियां जोड़ने लगे। दिलचस्प ये था कैटरीना कैफ अक्सर अपनी पोस्ट की हुई तस्वीरों में कुछ गलतियां कर ही देती थीं और जैसे ही फैन्स उनके और विकी के बीच की कड़ी जोड़ते, कैटरीना उन तस्वीरों को डिलीट कर देतीं।

हो चुका है नामकरण

हो चुका है नामकरण

सैफ - करीना के सैफीना की और दीपिका - रणवीर के दीपवीर की तरह, कैटरीना और विकी कौशल का नामकरण भी विक्ट्रीना नाम से हो चुका है। फैन्स अब केवल दोनों की शादी की अनाउंसमेंट का इंतज़ार कर रहे हैं। उससे कम में इनके फैन्स मानने वाले नहीं हैं।

हर बात पर ध्यान

हर बात पर ध्यान

गौरतलब है कि जब से कैटरीना कैफ और विकी कौशल के साथ होने की अफवाहें उड़ी हैं, तब से फैन्स इनकी हर गतिविधि पर नज़र रखते हैं। कुछ महीनों पहले कैटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में कैटरीना ने तितलियों वाला फिल्टर भी लगा दिया। लेकिन फैन्स ने इस तस्वीर से ऐसी बात ढूंढ निकाली थी जिसका किसी को अंदाज़ा भी नहीं था।

डिलीट करनी पड़ी तस्वीर

डिलीट करनी पड़ी तस्वीर

फैन्स का कहना था कि जिस तकिया पर कैटरीना लेटी हैं वो तकिया नहीं विकी कौशल का कंधा है। और इसका कारण भी ढूंढ निकाला गया। विकी कौशल की इसी रंग की टीशर्ट। अब भई, विकी तस्वीर में हो या ना हों, फैन्स ने मान लिया कि तस्वीर में विकी ही हैं। ये तस्वीर इतनी वायरल हुई कि कैटरीना ने कुछ ही देर में इसे डिलीट कर दिया।

कपड़ों का आदान प्रदान

कपड़ों का आदान प्रदान

कैटरीना कैफ और विकी कौशल का रिलेशनशिप उस स्टेज पर पहुंच चुका है जहां दोनों एक दूसरे की जैकेट शेयर कर सकते हैं, ऐसा फैन्स का मानना है। क्योंकि फैन्स ने ये तस्वीरें वायरल की जहां दोनों एक ही Hoodie पहने दिखाई दे रहे हैं - अलग अलग मौकों पर।

साथ मनाया नया साल?

साथ मनाया नया साल?

वही कैटरीना कैफ ने विकी कौशल के साथ ही अपना नया साल मनाया। कैटरीना ने अपने होटल से एक तस्वीर शेयर की जिसके दरवाज़ों के शीशे में विकी कौशल की परछाई दिखाई दी। हालांकि कैटरीना ने तस्वीर तुरंत ही डिलीट कर दी लेकिन वायरल होने के लिए इतनी चिंगारी काफी थी।

देनी पड़ी थी सफाई

देनी पड़ी थी सफाई

खबरें यहां तक थीं कि विकी कौशल ने लॉकडाउन में सारे नियम ताक पर रखते हुए कैटरीना से मिलने की ठानी थी और इस कारण उन्हें पुलिस के साथ थोड़ी बातचीत करनी पड़ गई थी! ये अफवाह, हर जगह ऐसी उड़ी कि बाद में विकी कौशल को सफाई देनी पड़ी कि जिस चीज़ के लिए उनका नाम जोड़ा जा रहा है उसमें कोई सच्चाई नहीं है।

साथ बना रहे थे खाना

साथ बना रहे थे खाना

2020 में जब लॉकडाउन लगा तो दोस्तों और खास दोस्तों को। लेकिन साथ रहने का फील गुड लेने वाला जुगाड़ हर किसी ने ढूंढ लिया। फैन्स ने ये बात तब नोटिस की जब विकी कौशल और कैटरीना कैफ दोनों ही एक साथ अपने इंस्टाग्राम पर परफेक्ट ऑमलेट बनाने की कोशिश करने लगे। अलग अलग लोगों के साथ ही सही।

साथियों ने ली चुटकी

साथियों ने ली चुटकी

कपिल शर्मा के शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल पर करण जौहर भी इस रिश्ते पर चुटकी ले चुके हैं। सूर्यवंशी के प्रमोशन के लिए शो पर कैटरीना कैफ आई हुई थीं और करण जौहर ने किसी बात पर कैटरीना का नाम लेते हुए कहा - "कैटरीना के घर पर सब कौशल मंगल है।"

अक्सर लग जाती है ट्रिप

अक्सर लग जाती है ट्रिप

गौरतलब है कि कैटरीना कैफ और विकी कौशल के बीच की नज़दीकियां कैमरों पर भले ही ज़्यादा कैद ना हो पाई हों लेकिन विकी कौशल, अक्सर ही कैटरीना कैफ के घर के बाहर दिख जाते हैं।

जल्दी होगी घोषणा

जल्दी होगी घोषणा

माना जा रहा है कि विकी कौशल और कैटरीना कैफ जल्दी ही अपने रिलेशनशिप की आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं। अब ये घोषणा केवल रिलेशनशिप की होगी या फैन्स को कोई खुशखबरी मिलेगी, ये तो वक्त ही बताएगा।

हर्षवर्धन कपूर से एक चैट शो में पूछा गया कि बॉलीवुड के बारे में एक ऐसी अफवाह बताईए जो आपको लगता है कि सच हो। इस पर हर्षवर्धन कपूर ने जवाब दिया कि कैटरीना कैफ और विकी कौशल डेट कर रहे हैं, ये सच है। जैसे ही हर्ष ने ये बोला उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने कैमरों में कहा, उम्मीद है इस वजह से मैं मुश्किल में ना पड़ जाऊं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X