एक्‍शन अवतार में दिखेंगी कैटरीना कैफ

मुंबई। अपने करियर में अब तक ज्‍यादातर लव स्‍टोरी फिल्‍मों में काम करने वाली कैटरीना कैफ अब एक्‍शन अवतार में दिखाई देंगी। आने वाली फिल्‍म 'धूम 3' और 'बैंग बैंग' दोनों ही फिल्‍मों में वह एक्‍शन करती हुई नजर आएंगी। कैटरीना ने इन फिल्‍मों में कई एक्‍शन स्‍टंट करेंगी। इन दो फिल्‍मों में उनके अपोजिट आमिर खान और रितिक रोशन हैं।

आने वाली फिल्‍म बैंग बैंग के बारे में कैटरीना का कहना है कि यह फिल्‍म हॉलीवुड की फिल्‍म 'नाइट एंड डे' की रीमेक है जिसकी कहानी को इंडियंस आडियंस के अनुसार बदला गया है। यह एक कॉमेडी एक्‍शन फिल्‍म है। यह पूछे जाने पर रोमांस करने के बाद अब एक्‍शन कर वह कैसा फील कर रही हैं। कैटरीना का कहना है कि व‍ह अलग-अलग तरह के किरदार करना चाहती है और एक्‍शन भूमिकाओं को लेकर वह काफी खुश हैं।

Katrina kaif

देखें कैटरीना की शानदार तस्‍वीरें

धूम थ्री में काम करने के साथ ही कैटरीना उन हिरोइनों के क्‍लब में शामिल हो गयी हैं जिन्‍होने तीनों खान के साथ काम किया है। कैटरीना का कहना है कि यह मेरे लिए शानदार मौके हैं। शाहरूख, आमि‍र और सलमान एक लंबे समय से फिल्‍मों में काम कर रहे हैं लेकिन मेरे लिए फिल्‍म की कहानी सबसे ज्‍यादा मायने रखती है। फिल्‍म इंडस्‍ट्री के तीनों खानों के साथ काम कर मैं खुद को भाग्‍यशाली मानती हूं।

कैटरीना का कहना है कि वह फिल्‍म साइन करते समय फिल्‍म की स्क्रिप्‍ट और उसे डायरेक्‍ट करने वाले को ध्‍यान में रखती है क्‍योंकि अलग-अलग तरह की फिल्‍मों में काम करने के लिए यही मायने रखता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X