सलमान खान से लेकर रणबीर कपूर तक, कैटरीना कैफ की शादी में EX बॉयफ्रेंड्स को नहीं किया गया इनवाइट?
एक्टर विकी कौशल और कैटरीना कैफ 9 दिसंबर को शादी करने जा रहे हैं, इस तरह की लगातार खबरें सामने आ रही है। हाल में ही राजस्थान के सवाई माधोपुर के डीएम ऑफिस से एक चिट्ठी भी वायरल हुई जिसमें साफ साफ लिखा था कि अभिनेता विकी और कैटरीना कैफ शादी करने जा रहे हैं।
अब कैटरीना कैफ और विकी कौशल की शादी की गेस्ट लिस्ट को लेकर एक बार फिर चर्चा चल पड़ी है। बताया जा रहा है कि कैटरीना कैफ के एक्स बॉयफ्रेंड व जिनके साथ अभिनेत्री का नाम जुड़ चुका है उन्हें निमंत्रण नहीं भेजा गया है।

सलमान खान के बाद रणबीर कपूर का नाम भी सामने आया है, जिन्हें कैटरीना कैफ की शादी का इनविटेशन नहीं भेजा गया है। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर को इस शादी का आमंत्रण नहीं भेजा गया है।
इन खबरों के सामने आने के बाद से ये सवाल भी उठने लगा कि यदि रणबीर कपूर व उनकी फैमिली को इनवाइट नहीं किया गया है तो इसका मतलब ये है कि आलिया भट्ट भी शायद इस शादी का हिस्सा न हो। हालांकि इन खबरों पर अभी तक ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।
बताया तो ये भी रहा है कि दोनों राजस्थान में शादी रचाने से पहले स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत अपनी शादी रजिस्टर्ड भी करवाने जा रहे हैं। दोनों की शादी के फंक्शन 7 दिसंबर से शुरू होकर 9 दिसंबर तक चलेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











