एक था टाईगर ने कैट को दिलाई 100 करोड़ क्लब की मेंबरशिप

सिर्फ 100 करोड़ ही नहीं बल्कि जल्द ही ये फिल्म कैट और सलमान खान को 200 करोड़ की मेंबरशिप भी दिलाएगी क्योंकि जिस तेजी से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है उसे देखकर यही लगता है कि ये फिल्म लंबी रेस का घोड़ा है जो इतनी आसानी से नहीं रुकेगा। रिलीज के पहले ही दिन फिल्म ने 32 करोड़ की कमाई करके सभी को चौंका दिया उसके बाद तो एक था टाईगर ने रिकॉर्ड तोड़ने की जो पहल की है वो अभी तक नहीं रुकी है।
ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श का कहना है कैटरीना शायद इकलौती एक्टर हैं जो 100 करोड़ क्लब में ना होने के बावजूद टॉप पर हैं। और अब एक था टाईगर से इस क्लब में एंट्री करने के बाद उनकी पॉजिशन और भी स्ट्रांग होगी। 100 करोड़ क्लब भले ही हिरोइनों के लिए उतना मायने ना रखती हो जितना एक्टरों के लिए लेकिन इसके बावजूद इसके प्रभाव को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इस फिल्म के बाद कैटरीना की बॉक्स ऑफिस अपील जरुर बढेगी।
इंडस्ट्री में तो ये चर्चा है कि एक था टाईगर तो कैट के लिए सिर्फ एक शुरुआत है अभी तो शाहरुख खान और आमिर खान के साथ उनकी फिल्म आनी बाकी है और सभी को पता है कि ये दोनों खान बॉक्स ऑफिस के कमाउ एक्टरों में से हैं जिनकी फिल्में सिर्फ उनके नाम से ही चल जाती हैं। कैटरीना फिल्हाल तो अपनी इस सफलता का जश्न नहीं मना रही हैं क्योंकि फिल्हाल उनका पूरा ध्यान शाहरुख के साथ बन रही फिल्म पर है जिसकी शूटिंग लद्दाख की वादियों में हो रही है। कैटरीना ने हाल ही में एक था टाईगर की सफलता पर मीडिया से कहा "इसमें बहुत सारा टीम एफर्ट रहा है। साथ ही एक एक्टर के तौर पर मैंने यही कामना की कि फिल्म को अच्छी सफलता मिले ताकि सिर्फ हमें ही नहीं बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री को इससे मदद मिले।"
कैटरीना चाहे जो भी कहें पर सच तो यही है कि एक था टाईगर से उनका करियर और भी ऊंचाई पर ले गया है और इस ऊंचाई पर ना चाहकर भी कैटरीना को सलमान ने ही पहुंचाया है।


Click it and Unblock the Notifications











