कैटरीना कैफ ने पोस्टपार्टम के बीच सेलिब्रेट किया क्रिसमस, पति विकी और देवर सनी संग की खूब मस्ती

Katrina Kaif Vicky Kaushal Christmas Celebration: बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने बेटे के जन्म के बाद सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट किया है। कैटरीना कैफ ने क्रिसमस के मौके पर विकी कौशल और पूरे परिवार के साथ जमकर मस्ती की। कैटरीना के पोस्ट में वो अपने भाई, देवर और पति के साथ पोज देती दिखाई दे रही हैं।

Katrina Kaif Vicky Kaushal Christmas Celebration

इस बेहद खूबसूरत तस्वीर को शेयर करते हुए कैटरीना कैफ ने सभी को क्रिसमस की बधाईयां दी हैं। कैटरीना की इस तस्वीर को फैंस के साथ साथ करीना कपूर से लेकर कई स्टार्स ने भी लाइक किया है। इसके साथ ही तमाम एक्साइटेड फैंस कैटरीना से सवाल कर रहे हैं कि उनका बेटा कहां हैं।

बता दें कि कैटरीना कैफ ने 7 दिसंबर को बेटे को जन्म दिया है। इसके बाद अभी तक उन्होंने बेटे का नाम तक रिवील नहीं किया है। वहीं दूसरी ओर बेटे के जन्म के बाद जहां विकी कौशल कई पब्लिक इवेंट में दिखाई दे चुके हैं तो वहीं कैटरीना की कोई पब्लिक अपीयरेंस भी नहीं हुई है।

कैटरीना कैफ फिलहाल अपना पूरा समय बेटे की परवरिश को दे रही हैं। हालांकि हर किसी को कैटरीना विकी के बेटे नाम और पहली फैमिली फोटोज का काफी बेसब्री से इंतजार हो रहा है। फिलहाल कैटरीना अपने पोस्टपार्टम फेज में हैं और अपनी फैमिली के साथ इस समय को इंजॉय कर रही हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X