Oooo..कैटरीना ने किया कपूर खानदान के साथ डिनर..ऋषि कपूर Missing
[बॉलीवुड न्यूज] रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के प्यार की गाड़ी अब बढ़ती नजर आ रही है। तभी तो कैमरों की परवाह किए बगैर अब ये दोनों पब्लिट प्लेस पर भी नजर आ जाते हैं। दरअसल, कुछ ही समय पहले कैट को रणबीर के परिवार के साथ डिनर एन्जॉय करते देखा गया।
एक दूसरे के साथ काफी समय गुजार लेने के बाद अब रणबीर और कैट एक दूसरे की फैमिली को इंप्रेस करने में लगे हुए हैं। इसी कोशिश के तहत हाल ही कैट को में पूरी कपूर फैमिली के साथ बांद्रा के एक रेस्टोरेंट में डिनर स्पॉट किया गया।
Funny VIDEO: जब देव आनंद बने रणबीर कपूर और दीपिकी ने दिया साथ
बता दें, डिनर के दौरान कपूर फैमिली से नीतू कपूर, रणधीर कपूर, रिदिमा कपूर, दादी कृष्णा कपूर और दूसरे सदस्य मौजूद थे। लेकिन यहां भी ऋषि कपूर की कमी देखी गई। वहीं, कैटरीना व्हाइट शर्ट और डेनिम जींस में बहुत ही क्यूट नजर आ रही थीं।
VIDEO: ये रणबीर किसे दे रहे हैं फ्लाइंग KISS
याद दिला दें, इस साल न्यू ईयर पर खबरों के मुताबिक, रणबीर कपूर भी लंदन गए थे। और वहां उन्होंने कैटरीना के परिवारवालों के साथ समय गुजारा था। बहरहाल, इनकी कोशिश देखकर तो लगता है कि जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधने को तैयार हैं। लेकिन कैट सारे परिवार वालों के बीच रणबीर के पापा ऋषि कपूर को भूल न जाएं।
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications



