सीता और गीता में कैटरीना कैफ का डबल रोल!
मुंबई। बॉलीवुड में एक बार फिर रीमेक फिल्में बनाने का ट्रेंड जोरों पर है। जीतेंद्र-श्रीदीवी की हिम्मतवाला के बाद अब 70 के दशक की फिल्म सीता और गीता का रीमेक बनने जा रहा है और उसमें डबल रोल निभायेंगी कैटरीना कैफ। ओरिजिनल सीता और गीता में हेमा मालिनी ने डबल रोल किया था। यह उस दौरान की सुपर हिट फिल्मों में से एक है।
सूत्रों के अनुसार इस फिल्म की कहानी भी सीता और गीता फिल्म से ही ली जाएगी। लेकिन यह सब तब हो पायेगा, जब फिल्म मेकर को इसके अधिकार मिल जायेंगे। असल में फिल्म का निर्देशन रमेश सिप्पी ने किया था और फिल्म के राइट्स फिलहाल किसी को दिये नहीं गये हैं।
बॉलीवुड के गलियारे से उड़ती-उड़ती खबरें आ रही है कि कैटरीना को हेमा मालिनी की जगह चुन लिया गया है और दो अच्छे हीरो की तलाश है, जो कैट की टक्कर के हो सकें। लेकिन रमेश सिप्पी के बेटे रोहन सिप्पी ने फिलहाल इस खबर को महज अफवाह करार दिया है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि रोहन सिप्पी इसलिये खुलकर बात नहीं कर रहे हैं, क्योंकि फिल्म के अधिकार को लेकर परिवार में कुछ झगड़ा चल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications












