इसे कहते हैं DHAMAKA...सलमान...आमिर और शाहरूख!
कैटरीना कैफ ने धमाका कर दिया है। एक ही साल में शाहरूख - सलमान और आमिर के साथ काम करने वाली वो इकलौती हीरोइन बन गई हैं। इतना ही नहीं, उनके करियर के लिए भी ये काफी बड़ी उपलब्धि होगी।
कहते हैं कि देने वाला जब भी देता है, तो छप्पर फाड़ के देता है। कैटरीना कैफ के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। पिछले साल उनके करियर की हालत काफी डाउन थी। पहले फैंटम, फिर फितूर और फिर बार बार देखो।
किसी भी अवतार में फैन्स ने उन्हें पसंद नहीं किया। लेकिन कैटरीना की ज़िंदगी से रणबीर गए और सलमान वापस क्या आए, उनका करियर पटरी पर वापस आ गया। और आलम ये है कि कैटरीना के पास केवल ए लिस्ट प्रोजेक्ट हैं।

सूत्रों की मानें तो 2017 कैटरीना के लिए काफी लकी रहा है क्योंकि उन्होंने धड़ाधड़ फिल्में साइन की हैं जिसमें से तीन केवल खान फिल्में हैं।
एक तरफ कैटरीना कैफ सलमान खान के साथ टाईगर ज़िंदा है कर रही हैं, वहीं दूसरी तरफ शाहरूख खान स्टारर आनंद एल राय वाली फिल्म में भी उनका नाम फाइनल है। इसके अलावा ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में भी कैटरीना कैफ फाइनल हैं।
हालांकि खबरें थीं कि शाहरूख की फिल्म में दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ को अप्रोच किया गया था। लेकिन दोनों एक दूसरे को फिल्म से निकलवाना चाहती थीं। लेकिन अंत में फिल्म में कैटरीना कैफ ही फाइनल हुई हैं।
वहीं कैटरीना कैफ के साथ शाहरूख खान वाली फिल्म में दिखेंगी अनुष्का शर्मा तो आमिर खान वाली फिल्म में दिखेंगी फातिमा सना शेख।
वैसे कैटरीना के हाथ से कई ब्लॉकबस्टर प्रोजेक्ट छूट भी चुके हैं -


Click it and Unblock the Notifications